विनेश फोगाट के समर्थन में उतरी फोगाट खाप, खिलाड़ियों के सम्मान पर नहीं होने देंगे आंच

Haryana News:

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के समर्थन में सर्वजातीय फोगाट खाप खुलकर सामने आ गई है। फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट ने कहा कि विनेश फोगाट ने वर्षों तक देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है और ऐसे खिलाड़ियों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।Haryana News:

Read Also: तमिलनाडु में नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया शिकार

खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने कहा कि खाप समाज विनेश फोगाट के साथ खड़ा है और उनके साथ किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान होना चाहिए तथा उनके मुद्दों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।Haryana

खाप प्रधान ने कहा कि विनेश फोगाट केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि देश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे में उनके सम्मान से जुड़े किसी भी विषय पर समाज सजग है और जरूरत पड़ने पर व्यापक स्तर पर समर्थन दिया जाएगा।Haryana:

Read Also: तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज, नई पार्टी के गठन पर बीजेपी नेता के. अन्नामलाई बोले- इंतजार करें…

उन्होंने यह भी कहा कि फोगाट खाप हमेशा खिलाड़ियों, किसानों और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रही है और आगे भी न्याय की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी। खाप ने उम्मीद जताई कि संबंधित पक्ष विनेश फोगाट से जुड़े मुद्दों का निष्पक्ष समाधान निकालेंगे। वहीं खाप ने किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की चेतावनी दी है। Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *