तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका, के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

K Annamalai:

K Annamalai: तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया जिसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार कर लिया।ऐसा बताया जा रहा है कि अन्नामलाई ने हाल में दिल्ली यात्रा के दौरान अपना इस्तीफा सौंपा था। K Annamalai: 

Read Also- मैक्स अस्पताल में घायलों से मिली CM रेखा, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का किया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात-  बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’अन्नामलाई इस्तीफे की संभावना और नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों के बीच पार्टी नेतृत्व से मुलाकात के लिए दिल्ली आए थे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मंगलवार को मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की थी। K Annamalai: 

Read Also-CRIME: पूर्वी दिल्ली के एक फ्लैट में दिल्ली विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या

के. अन्नामलाई ने बीजेपी से बनाई दूरी- ऐसा बताया जा रहा है कि नैनार नागेंद्रन को उनकी जगह बीजेपी की तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष पद नियुक्त किए जाने और राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम के साथ चुनावी गठबंधन फिर से बहाल किए जाने के बाद से अन्नामलाई नाराज थे। K Annamalai: 

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विचार करेंगे साझा- अन्नामलाई ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह पांच जून को यानी आज सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान अपने विचार साझा करेंगे। वह राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के बारे में संभवतः स्पष्टीकरण देंगे और राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा, इस्तीफे और नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की संभावित योजना के बारे में भी स्थिति स्पष्ट करेंगे। K Annamalai:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *