मां तुझे सलाम और जय हो जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर अटारी सीमा पर A. R. Rahman ने बीएसएफ को दी सलामी

Punjab

Punjab: ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी सीमा चौकी पर पहली बार लाइव प्रस्तुति देकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को संगीत के माध्यम से सलामी दी।Punjab:

संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) स्टेडियम में आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान “जय हो -वीर जवानों को संगीतमय सलामी” शीर्षक के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।Punjab:

Read Also- LPG के दाम बढ़ने पर सरकार ने दी सफाई, प्रल्हाद जोशी बोले- वैश्विक संकट के कारण LPG की कीमतें में हुई बढ़ोतरी

यह कार्यक्रम भारत-पाकिस्तान सीमा और विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की आगामी फिल्म “मैं वापस आऊंगा” रिलीज से पहले आयोजित किया गया। इस फिल्म के लिए संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।Punjab:

रहमान ने हजारों दर्शकों की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत अपने प्रसिद्ध गीत “चंदा सूरज लाखों तारे” से की। इसके बाद उन्होंने फिल्म “मैं वापस आऊंगा” के गीत प्रस्तुत किए। Punjab:

Read Also-Bollywood: वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क ने बॉक्स ऑफिस पर की 13.99 करोड़ रुपये…

फिल्म के गीत “मस्कारा” को नीलांजना घोष और वेदांग रैना ने प्रस्तुत किया। वेदांग रैना इस फिल्म में विभाजन-पूर्व भारत के एक युवा की भूमिका निभा रहे हैं। इसके बाद गायक मोहित चौहान ने पूजा तिवारी और नरगिस के साथ मिलकर “इश्क मस्ताना” गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का समापन रहमान के प्रसिद्ध देशभक्ति गीत “मां तुझे सलाम” के साथ हुआ। फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। Punjab:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *