Delhi: इंडिया ब्लॉक की बैठक में पांच बिंदुओं पर बनी सहमति- मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बड़ा बयान

Delhi: नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक हुई। 23 विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा बैठक में लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने हिस्सा लिया।वही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, राजद नेता तेजस्वी यादव पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और अन्य नेताओं ने भी बैठक में शिरकत की है। Delhi:

Read Also- Sports News: BCCI का बड़ा ऐलान, इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर साथ रहेगे वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस को संबोधित करते हुए पांच प्रमुख बिंदुओं पर बनी सहमति की घोषणा की।मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि “हम सभी ने मिलकर चर्चा की। SIR, वोट लूट और चुनाव में चोरी के मुद्दे पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र भेजने पर पूर्ण सहमति बनी है।Delhi:

यह पत्र जल्द ही दिया जाएगा।दूसरा, NEET और CBSE परीक्षाओं में गड़बड़ी के कारण शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग पर एकमत हुआ है। लाखों युवाओं के साथ धोखा हुआ है।Delhi:

Read Also-Maharashtra: मुंबई में बेस्ट बस ने कई वाहनों को मारी टकराई, एक युवक की दर्दनाक मौत

खरगे ने कहा कि हम केंद्र सरकार के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी और संविधान पर हमले के खिलाफ एकजुट लड़ाई लड़ेंगे।इस बैठक में विपक्षी एकता को मजबूत करने, संसद के अंदर और बाहर समन्वय बढ़ाने और आगामी रणनीति पर जोर दिया गया। अगली बैठक हैदराबाद में प्रस्तावित है। DMK और AAP जैसी पार्टियों की अनुपस्थिति के बावजूद, कांग्रेस ने 23 दलों की भागीदारी पर जोर देते हुए गठबंधन की मजबूती का दावा किया है।Delhi:

खरगे ने कहा कि “INDIA ब्लॉक मोदी सरकार के शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। जनता की इच्छा के अनुसार उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे। हमने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे।”मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वर्तमान स्थिति,किसानों और युवाओं के मुद्दे बेरोजगारी पर सरकार को तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए हम हर 2 महिने में बैठक करेगे,अगली बैठक हैदराबाद में होगी।वही मानसून सत्र के दौरान संसदीय समन्वय जारी रहेगा। INDIA ब्लॉक की यह बैठक 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारी और वर्तमान सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *