Bollywood: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईथा’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों मे देगी दस्तक, रणदीप हुडडा लीड रोल में…

 Bollywood: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ 28 अगस्त को रिलीज होगी।ये फिल्म मशहूर मराठी लावणी नृत्यांगना विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी हैं। इसे दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और लक्ष्मण उतेकर ने इसे निर्देशित किया है।  Bollywood:  

Read Also- Uttar Pradesh: लॉरेंस बिश्नोई बनकर रंगदारी मांगने की कोशिश में AMU का क्लर्क गिरफ्तार

कपूर और विजन इस फिल्म में ‘स्त्री’ के बाद फिर से एक साथ काम कर रहे हैं।विजन और उतेकर इससे पहले विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में भी साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘ईथा’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ एक साथ रिलीज होंगी। Bollywood:  

Read Also-भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, कंगना रनौत की प्रशंसा की

नारायणगांवकर महाराष्ट्र की लोक-नाट्य परंपरा में एक प्रमुख हस्ती के तौर पर मशहूर हुईं।उन्होंने लावणी और तमाशा के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता। पारंपरिक लोक कला में उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें 1957 और 1990 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा दो पदकों से सम्मानित किया गया।श्रद्धा कपूर आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं।   Bollywood

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *