Rajasthan: बीकानेर में करीब 90 साल पुरानी दुकान आज भी अपने पुराने स्वाद के लिए है मशहूर

Rajasthan:

Rajasthan: अगर आप बीकानेर घूमने का प्लान बना रहे हैं और शहर के असली जायके का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यहां के लोग आपको कोटगेट के ऐतिहासिक मेहराबों की ओर जाने की सलाह देंगे जोकि बीकानेर के पुराने शहर का प्रवेश द्वार है। वहां पहुंचते ही आपको एक आम सी दुकान दिखेगी, जहां ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है।Rajasthan

Read Also-तमिलनाडु के सीएम विजय ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

इस दुकान का नाम- ‘चुन्नीलाल तंवर शरबत वाले’ है। ये करीब नौ दशक से मशहूर ठंडे पेय पदार्थ बेच रहे हैं। राजस्थान की इस चिलचिलाती गर्मी में ये लोगों को बड़ी राहत देते हैं। इस पुश्तैनी दुकान को विधान सिंह तंवर चला रहे हैं। उन्होंने अपनी पारंपरिक रेसिपी को बचाकर रखा है और वो बिना किसी आर्टिफिशियल रंग, स्वाद या एसेंस के अपने शरबत बनाते हैं।Rajasthan

स्थानीय लोग अपने पसंदीदा शरबत का आनंद लेने के लिए खास तौर पर यहां आते हैं और गर्मी से राहत दिलाने में इसके स्वाद और असर की तारीफ करते हैं। लोग बताते है कि इस चिलचिलाती धूप का सामना करने के लिए बस एक कुल्हड़ ही काफी है।Rajasthan

Read Also-पीएम मोदी ने – 4,399 दिन निरंतर सेवा” का बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, कैबिनेट ने दी बधाई

इस दुकान में शरबत की 15 से ज्यादा किस्में मौजूद है। गुलाब के स्वाद वाले मशहूर शरबत से लेकर केसर और मसालों के अनोखे मिश्रण वाले शरबत सब यहां मिलते हैं। अगर आप बीकानेर के जायके को अपने साथ घर ले जाना चाहते हैं, तो आप शरबत की एक बोतल खरीद सकते हैं। ऐसा करके आप अपने घर सिर्फ स्वाद ही नहीं ले जा रहे, बल्कि एक शानदार पारिवारिक विरासत भी साथ ले जा रहे हैं, जो लगभग नौ दशक से ग्राहकों को तरोताजा रख रही है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *