FOREIGN RELATIONS: PM मोदी स्लोवाकिया दौरे पर हैं। PM मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता की है। PM मोदी ने स्लोवाकिया के साथ भारत के संबंधों को महत्वपूर्ण बताया है। मध्य यूरोप का एक बेहद महत्वपूर्ण देश स्लोवाकिया, अब भारत की विदेश नीति और यूरोपीय साझेदारी का एक मजबूत स्तंभ बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस से स्लोवाकिया पहुंचे। ब्रातिस्लावा में उनके भव्य स्वागत में स्लोवाक लोक कलाकारों ने ‘वंदे मातरम’ और शिव भजन गाया और पारंपरिक ब्रेड-नमक से आतिथ्य सत्कार किया। PM मोदी ने राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से भी मुलाकात की और स्लोवाक बिजनेस लीडर्स के साथ इंटरैक्शन किया।
Read Also-Politics: भूपेंद्र हुड्डा ने की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकियाई प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच हुई इस द्विपक्षीय वार्ता ने दोनों देशों के रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। मुख्य द्विपक्षीय वार्ता में पीएम मोदी और पीएम रॉबर्ट फिको ने व्यापार, निवेश, डिजिटल टेक्नोलॉजी, रक्षा विनिर्माण, एआई, स्पेस और रेलवे जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की। बैठक के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने साफ किया कि भारत, स्लोवाकिया को यूरोप में एक बेहद विश्वसनीय और महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखता है।FOREIGN RELATIONS
इस द्विपक्षीय वार्ता का मुख्य फोकस दोनों देशों के बीच व्यापारिक असंतुलन को दूर करना और निवेश के नए रास्ते खोजना रहा। इस दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री ने भारत की भरपूर तारीफ की। स्लोवाकिया का ऑटोमोबाइल सेक्टर और हैवी इंजीनियरिंग उद्योग दुनिया भर में जाना जाता है, और भारत इन क्षेत्रों में स्लोवाकियाई कंपनियों के लिए एक बड़ा बाजार और मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने रक्षा क्षेत्र में तकनीक के आदान-प्रदान और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमति जताई है।
Read Also-Healthcare: केरलम में शिगेला संक्रमण से सात साल के बच्चे की हुई मौत
इस बातचीत से यह साफ हो गया है कि वैश्विक मंच पर भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के रिश्तों को प्रगाढ़ करने में स्लोवाकिया एक अहम भूमिका निभाने जा रहा है।”बहरहाल पीएम मोदी की स्लोवाकिया की यह यात्रा सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि रणनीतिक साझेदारी की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्लोवाकिया ने भारत के यूएन सिक्योरिटी काउंसिल स्थायी सीट की दावेदारी का समर्थन किया है।FOREIGN RELATIONS
