Uttar Pradesh: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट लखनऊ पहुंचने पर CM योगी ने किसानों से किया संवाद

Uttar Pradesh:

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए अपनी ज़मीन देने वाले उन किसानों का लखनऊ में स्वागत किया, जो जेवर से पहली उड़ान में आए थे। देश की समृद्धि में किसानों की अहम भूमिका पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में उनके योगदान का सम्मान करना हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है।Uttar Pradesh

किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा ‘अपने किसानों को सलाम, समृद्ध भारत के जश्न’ की भावना के साथ, हम हर अन्नदाता की प्रगति और सशक्तिकरण के लिए समर्पित हैं’।Uttar Pradesh

Read Also-FOREIGN RELATIONS: PM मोदी और स्लोवाकिया के PM रॉबर्ट फिको के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘अब किसानों को प्रोसेसिंग यूनिट लग जाने के बाद अपनी उपज का कई गुना मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा पहले यहां बच्चों को पढ़ने के लिए पड़ोस के जिलों में जाना पड़ता था लेकिन आज यहां पांच वर्ल्ड रैकिंग की यूनिवर्सिटी मौजूद हैं। उन्होंने कहा यहां फिल्म सिटी बनाई जा रही आईटी पार्क बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि यहां युवाओं को इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले।

Read Also-Economy: ईंधन और खाद्य कीमतों में तेजी से मई में 9.68 प्रतिशत हुई थोक मुद्रास्फीति

तो वहीं किसानों ने कहा कि आज हम हवाई चप्पल में हवाई जहाज़ में बैठे हैं। मुख्यमंत्री ने इलाके में ज़बरदस्त विकास किया है, और हमारे MLA ने बहुत मेहनत की है, घर-घर जाकर सबकी सहमति ली है। मुख्यमंत्री ने बहुत मदद की है। आप एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कई कंपनियां, और फ़िल्म सिटी प्रोजेक्ट यहां लाए हैं, जिससे हमारे युवाओं के लिए रोज़गार के बहुत सारे मौके बने है।Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *