उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट हुई साफ, संसदीय दल की बैठक से 6 सांसद रहे नदारद

Shiv Sena:

Shiv Sena: शिवसेना (UBT) में बड़ी दरार साफ़ नज़र आ रही है। आज उद्धव ठाकरे गुट की संसदीय दल की अहम बैठक में कुल 9 लोकसभा सांसदों में से सिर्फ 3 ही मौजूद रहे। बाकी 6 सांसद नदारद रहे, जिससे पार्टी में बगावत साफ हो गई हैं।दिल्ली में आज हुई शिवसेना (UBT) संसदीय दल की बैठक में सिर्फ तीन लोकसभा सांसद शामिल हुए — अरविंद सावंत, राजभाऊ वाजे और अनिल देसाई। जबकि संजय राउत खुद राज्यसभा सांसद के रूप में बैठक में उपस्थित थे। Shiv Sena: 

Read Also:  CM सैनी ने अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर शिरकत कर पंचकूला में कार्यक्रम को किया संबोधित

बैठक के बाद भड़के संजय राउत ने साफ़ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नदारद रहे 6 सांसदों ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया है। पार्टी ने सभी 6 सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और उन्हें 7 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है।संजय राउत ने कहा“जो सांसद बैठक में नहीं आए, उन्होंने पार्टी के व्हिप का उल्लंघन किया है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। नोटिस जारी हो चुका है, 7 दिन में जवाब देना होगा।”सूत्रों के मुताबिक, अनुपस्थित सांसदों में पार्टी लाइन से दूरी बनाने और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। उद्धव ठाकरे गुट में यह पहली बड़ी बगावत मानी जा रही है। Shiv Sena: 

Read Also: MP News: रणथंभौर एक्सप्रेस के ब्रेक जाम होने से मचा हड़कप, ट्रेन से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

इससे पहले बागी सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात कर अलग गुट की मान्यता की मांग की थी जिस पर जल्द ही निर्णय होगा वही आज संसदीय दल की बैठक से गैर हाजिर रहकर बागी सांसदों ने  साफ कर दिया है कि शिवसेना उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट हो चुकी है अब सही टाइमिंग के ऐलान के बाद यह बागी सांसद एनडीए के समर्थन का ऐलान करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *