MP News: रणथंभौर एक्सप्रेस के ब्रेक जाम होने से मचा हड़कप, ट्रेन से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार को इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों के ब्रेक जाम होने से घर्षण के कारण धुआं निकला और रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्र की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया। रेलवे के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं।

Read Also: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 12 आरोपी को किया गिरफ्तार

इनमें ट्रेन के पहियों से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है और अफरा-तफरी के बीच यात्री ट्रेन से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि ये घटना कोटा मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र में लूनी रिछा स्टेशन के पास हुई।MP News: 

Read Also: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने AMU में सर सैयद अहमद मेमोरियल लेक्चर दिया

उन्होंने कहा, “इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस (12465) के जनरल कोच के पहियों का ‘ब्रेक ब्लॉक’ जाम हो जाने से घर्षण के कारण धुआं निकला। ये आग लगने की घटना नहीं थी, बल्कि एक तकनीकी गड़बड़ी थी।’मुकेश कुमार ने बताया कि चालक को स्थिति की जानकारी मिलते ही ट्रेन रोक दी गई और अग्निशामक यंत्र की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया।उन्होंने कहा कि घटना के दौरान ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रभावित ब्रेक प्रणाली को दुरुस्त करके ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। MP News:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *