NEET UG: कल 21 जून को NEET-UG की परीक्षा होने वाली है। परीक्षा से पहले देशभर में मॉक ड्रिल की गई जिससे तैयारीयों का जायजा लिया जा सके। हाल ही में NTA ने NEET परीक्षा का प्रवेश पत्र भी जारी किया है, जिसमें फिर से एक गलती हो गई। एक छात्र के प्रवेश पत्र में उसका परीक्षा का केंद्र अबू धाबी दे दिया गया। इसके बाद फिर NTA की तैयारीयों पर सवाल उठने लगे।NEET UG
छात्र का नाम अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब है, जो की नागपुर का रहने वाला है। हैरानी की बात यह है कि छात्र ने परीक्षा के केंद्र में नागपुर को चुना था, लेकिन इसके बाद भी उसे संयुक्त अरब अमीरात के आबू धाबी का परीक्षा केंद्र मिल गया जो कि छात्र के लिए परीक्षा दे पाना असंभव है। छात्र एक मध्यम वर्ग से आता है,उसके पास कोई पासपोर्ट भी नहीं है।NEET UG
Read Also-Madhya Pradesh: नीट अभ्यर्थियों के लिए इंदौर, भोपाल और रतलाम के बीच रेलवे विशेष ट्रेनें चलाएगा
एडमिट कार्ड में हुई गलती के बारे में पता चलने के बाद NTA ने अपनी गलती को स्वीकार किया और कहा यह समस्या तकनीकी खराबी के कारण हुई है। इसके अलावा, NTA ने छात्र के परिवार को आश्वाशन देते हुए यह भी कहा कि एडमिट कार्ड में जल्द से जल्द सुधार किया जाएगा ।NEET UG
अब्दुल्ला के परिवार ने बताया है कि उन्हें NTA की ओर से एक मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें आज शाम तक एडमिट कार्ड में हुई गलती को ठीक करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद उन्हें नागपुर या पास का कोई और सेंटर दे दिया जाएगा। अच्छा हुआ समय रहते यह बात NTA तक पहुंच गई नहीं तो छात्र अपनी परीक्षा ही नहीं दे पाता।NEET UG
