NEET-UG री-एग्जाम: नागपुर के छात्र का सेंटर निकला अबू धाबी, राहुल गांधी बोले- बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए

NEET-UG: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की शनिवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसमें महाराष्ट्र के नागपुर के एक NEET-UG छात्र का री-एग्जाम सेंटर भारत के बजाय सीधे अबू धाबी (UAE) आवंटित कर दिया गया। कल रविवार, 21 जून 2026 को होने वाले री-एग्जाम से ठीक एक दिन पहले सामने आई इस बड़ी चूक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष ने सरकार व NTA को आड़े हाथों लिया है।NEET-UG री-एग्जाम

इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने X पर किए पोस्ट में कहा-”नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था। कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया लेकिन उसका सेंटर निकला – ‘अबू धाबी’। न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है – क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?

Read Also-IMD: मॉनसून की रफ़्तार पड़ी धीमी, बारिश के लिए करना पड़ सकता है थोड़ा इंतज़ार

आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुँच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज test कर रही है। जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक centre नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है – उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं।NEET-UG री-एग्जाम

कोटा में मैंने यही कहा था – यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है। हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं – और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।”

NTA की इस गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने भी X पर पोस्ट कर कहा कि,- ”छात्रों के भविष्य से भद्दा मजाक करती मोदी सरकार ”। इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में कहा-”नागपुर का एक छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब 21 जून को होने वाले Re-NEET एग्जाम की तैयारी कर रहा था। लेकिन तालिब ने जब एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो पता चला कि उसका एग्जाम सेंटर अबू धाबी, UAE में दे दिया गया है।NEET-UG री-एग्जाम

Read Also-IMD: ‘प्री-मानसून में ज़्यादा बारिश के बावजूद राजस्थान में मानसून कमज़ोर रह सकता है’

यह देखकर तालिब और उनके परिवार वाले हैरान रह गए। परिवार के पास न पासपोर्ट है, न विदेश भेजने के पैसे और न ही अब कोई वक्त बचा है। ऐसे में बच्चा सदमे में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है और वह कह रहा है कि मैं परीक्षा नहीं देना चाहता। ये घटना होनहार बच्चों की मेहनत और भविष्य के साथ बेहद घटिया मजाक है, जो पहले से ही परीक्षा के मानसिक दबाव से जूझ रहे हैं। नरेंद्र मोदी, धर्मेंद्र प्रधान और उनके नाकारा सिस्टम ने छात्रों और उनके परिवारों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन्हें शर्म आनी चाहिए!!”NEET-UG री-एग्जाम

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *