कांग्रेस नेता पवन खेडा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस- विदेश नीति, NEET एग्जाम और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

Delhi:  

Delhi:  कांग्रेस नेता पवन सिंह कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आज अलग-अलग मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुलाकात के दौरान भारत के हितों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया। Delhi:  

Read Also- देश में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, PM ने कोलकाता में की कार्यक्रम की अगुवाई

पवन खेडा ने कांग्रेस शासित पूर्व प्रधानमंत्रियों जैसे इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा अमेरिका को ‘लाल आंखें’ दिखाई हैं। पवन खेड़ा ने याद दिलाया कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में जब देवयानी खोबरागड़े का मामला हुआ था, तब भारत ने सख्त कूटनीतिक कदम उठाए थे। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार केवल ‘पीआर’ और हेडलाइन मैनेजमेंट में व्यस्त है।  Delhi:  

Read Also- Delhi: भारत ‘ब्रेन ड्रेन’ से ‘ब्रेन गेन’ की ओर बढ़ रहा है: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

​पवन खेडा ने इस दौरान प्रमुख घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार से सवाल किए है,इनमें​इंडो-पैसिफिक कमांड का नाम बदलकर फिर से ‘यूएस पैसिफिक कमांड’ कर दिया गया और इंडिया का नाम हटा दिया गया है। अमेरिकी नक्शे में पीओके (PoK) के हिस्से को पाकिस्तान का दिखाया गया। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने भारतीयों के लिए ईबी-2 और ईबी-5 वीजा श्रेणियों को अनअवेलेबल कर दिया गया। वही पवन खेडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की बढ़ती कूटनीतिक भूमिका पर भी चिंता जताई।Delhi:  

पवन खेड़ा ने कहा कि जो पाकिस्तान यूपीए सरकार के समय एफएटीएफ (FATF) की ग्रे लिस्ट में था, वह आज अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करा रहा है और भारतीय विदेश मंत्रालय इसे महज ‘दलाली’ कहकर पल्ला झाड़ रहा है। विदेश नीति के अलावा, पवन खेड़ा ने देश के छात्रों के भविष्य और NEET परीक्षा के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली पूरी तरह मजाक बन चुकी है। Delhi:  

बाइट-पवन खेडा,नेता कांग्रेस पवन खेड़ा ने कहा कि “नौजवान पीढ़ी की उम्मीदें खत्म हो रही हैं, उनके सपने टूट रहे हैं… सरकार के लिए केवल इवेंट्स और इवेंट मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है, बच्चों के भविष्य की इन्हें कोई परवाह नहीं है।” कांग्रेस नेता ने साफ किया है कि देश के महत्वपूर्ण मुद्दों, चाहे वह विदेश नीति हो या छात्रों का भविष्य, विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांगता रहेगा।  Delhi:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *