Politics: रक्षा मंत्री के संसद में दिए बयान पर भ्रम फैलाने की कोशिशों पर रक्षा मंत्रालय ने खंडन जारी कर दिया जवाब

Politics:

Politics: रक्षा मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। रक्षा मंत्री के संसद में दिए बयान पर भ्रम फैलाने की कोशिशों पर यह जवाब दिया है । रक्षा मंत्रालय इस पर कड़ा खंडन जारी किया है।​ रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर झूठ फैलाया जा रहा था। ‘जानबूझकर संदर्भ से हटाकर तथ्य पेश किए गए। संसद में झूठे नैरेटिव का रक्षा मंत्री ने जवाब दिया था।Politics

देश की सुरक्षा और भारतीय सेना के शौर्य को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे एक बड़े झूठ का पर्दाफाश हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उन ताकतों को कड़ा जवाब दिया है जो पिछले साल, यानी 28 जुलाई 2025 को संसद में रक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे थे।Politics

Read Also-International: PM मोदी सेशेल्स पहुँचे, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ने की अगवानी, हुआ जोरदार स्वागत
​
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री के संसद में दिए गए भाषण का एक छोटा सा हिस्सा काटकर वायरल किया जा रहा है। इसमें यह झूठा दावा किया जा रहा है कि रक्षा मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में किसी भी भारतीय सैनिक के शहीद न होने की बात कही थी। रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह से भ्रामक, गलत और दुर्भावना से प्रेरित है।Politics
​
​बयान का असली सच क्या है?

​संसद में भाषण के दौरान सोशल मीडिया और मीडिया के एक वर्ग में यह झूठी अफवाह फैलाई जा रही थी कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय पायलट मारे गए हैं। मंत्रालय ने याद दिलाया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय रक्षा बलों की एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सफलता थी। इस ऑपरेशन में सेना ने अदम्य साहस दिखाते हुए 100 से अधिक आतंकवादियों और पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर किया था। इतना ही नहीं, नियंत्रण रेखा (LoC) के पार पाकिस्तानी एयर बेस और सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया था। इस सफलता से ध्यान भटकाने और देश का मनोबल गिराने के लिए यह झूठा नैरेटिव गढ़ा गया था।Politics

Bollywood: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ 11 सितंबर को होगी रिलीज़
​
सरकार ने साफ कर दिया है कि देश के वीर शहीदों के प्रति उनकी श्रद्धा और सम्मान सर्वोच्च है। जिन जांबाजों ने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, उनके नाम ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ (National War Memorial) की दीवारों पर हमेशा के लिए अंकित हैं। सरकार उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर दे रही है। साफ है कि सेना के शौर्य पर राजनीति करने और देश को गुमराह करने वालों को रक्षा मंत्रालय ने बेनकाब कर दिया है।Politics

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *