महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, उद्धव ठाकरे को लगा झटका, 6 बागी सांसद शिवसेना में शामिल

Maharashtra:

Maharashtra: शिवसेना UBT को बड़ा झटका लगा है।6 बागी सांसदों ने एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना जॉइन की है।मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नए राजनीतिक कदम का ऐलान किया है।महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गयी है। उद्धव ठाकरे को करारा झटका लगा है। शिवसेना (UBT) के छह बागी लोकसभा सांसद आज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं।इस कदम ने उद्धव ठाकरे की पार्टी को लोकसभा में महज तीन सांसदों तक सीमित कर दिया है।  Maharashtra:

Read Also: Maharashtra: शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट में बड़ी टूट, छह बागी सांसद शिवसेना में हुए शामिल

महाराष्ट्र राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ का अगला चरण उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसदों की टूट के साथ ही पूरा हो गया है है। उद्धव ठाकरे गुट के छह लोकसभा सांसद आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद औपचारिक रूप से शिंदे शिवसेना में विलय कर लिया है। इनमें – ओमराजे निंबालकर, संजय दादा पाटिल और अन्य बागी सांसद शामिल है। यह फैसला उद्धव ठाकरे के लिए सबसे बड़ा झटका है क्योंकि ये सांसद 2024 लोकसभा चुनाव में MVA गठबंधन और उद्धव ठाकरे के चेहरे पर जीते थे। अब शिंदे गुट की लोकसभा ताकत बढ़कर 13 हो जाएगी, जबकि उद्धव गुट के पास सिर्फ 3 सांसद रह जाएंगे।  Maharashtra:

Read Also: Crime News: कौन थे भरत भूषण तिवारी, जिसके एनकाउंटर से बिहार में मचा सियासी बवाल?

वही शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा – “ये सांसद उद्धव बालासाहेब ठाकरे के चेहरे पर चुने गए थे। उनकी वफादारी बिकाऊ है। ये MVA और INDIA गठबंधन के खिलाफ गए हैं।” आदित्य ने BJP पर भी आरोप लगाया कि वो पैसे और सत्ता का इस्तेमाल कर सांसदों को तोड़ रही है।  Maharashtra:

इससे पहले उद्धव ठाकरे गुट ने बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है। संजय राउत ने इसे ‘पैसे का खेल’ बताया है। वहीं शिंदे गुट इसे ‘सच्चे शिवसैनिकों का घर वापसी’ बता रहा है।बहरहाल उद्धव ठाकरे के सांसदों की टूट के साथ ही NDA की स्थिति और मजबूत हो गयी है। सांसदों की इस टूट के साथ ही अब उद्धव गुट के विधायकों की टूट की भी अटकलें लगाई जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *