Bollywood: हॉरर फिल्म रूह से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेगे इमरान हाशमी, जानें रिलीज डिटेल्स

Bollywood: अभिनेता इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म ‘रूह’ के साथ हॉरर जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले “राज 3” और “एक थी डायन” जैसी कई हॉरर फिल्मों में काम कर चुके इस एक्टर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी। इसमें फिल्म का टीजर दिखाया गया, जिसमें जंगल के दृश्य और हवा में उड़ती एक लड़की नजर आई रही है। टीजर का अंत इमरान हाशमी के शॉट के साथ हुआ।इस फिल्म के डायरेक्टर मयंक शर्मा हैं। उन्होंने “ब्रीद” सीरीज का निर्देशन किया है। ये फिल्म 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।Bollywood:

Read Also: तमिलनाडु विधानसभा में भ्रष्टाचार के आरोप पर जोरदार हंगामा, डीएमके ने सदन से किया वाकआउट

पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “आप इसे आते हुए नहीं देख पाएंगे। आप इसे हमेशा महसूस करेंगे। #ROOH। 2027 में रिलीज हो रही है। हिंदी, तमिल और तेलुगु में।”एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस फिल्म को थिएटर में देखने के अनुभव के लिए एक हाई-कॉन्सेप्ट म्यूजिकल-हॉरर फिल्म के तौर पर तैयार किया गया है। ये “नए जमाने के हॉरर, म्यूजिक और इमोशन का मिश्रण” पेश करेगी, जिसे “रोंगटे खड़े कर देने वाले सिनेमाई अनुभव” के तौर पर सोचा गया है। Bollywood:

Read Also: PM मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

इसका मकसद एक ऐसी डरावनी और इमोशनल सिनेमाई यात्रा बनाना है जो आम हॉरर फिल्मों के ढर्रे से कहीं आगे हो।इमरान हाशमी ने कहा कि ये फिल्म उन्हें तुरंत पसंद आ गई। उन्होंने एक बयान में कहा, “‘रूह’ एक ऐसी फिल्म है जो मुझे तुरंत पसंद आ गई क्योंकि यह नए जमाने के हॉरर, इमोशन और म्यूजिक को बहुत दमदार तरीके से एक साथ लाती है।Bollywood:

यह एक ऐसा जॉनर है जिससे दर्शक हमेशा मुझे जोड़कर देखते रहे हैं, और मयंक जो दुनिया बना रहे हैं, वो जबरदस्त, इमोशनल और सिनेमाई लगती है। ‘रूह’ के बारे में इसी बात ने मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित किया, और मैं सच में दर्शकों के इसे बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। Bollywood:

मयंक शर्मा ने कहा कि ‘रूह’ के जरिए एक ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश है कि जो डर से काफी आगे जाती है।फिल्ममेकर ने कहा कि वो इमरान हाशमी के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।उन्होंने कहा, “मैं इस गहरे और कई परतों वाले किरदार के लिए इमरान के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।Bollywood:

मुझे और मेरी पूरी टीम को उम्मीद है कि हम दर्शकों को हॉरर का एक सच में अनोखा और कभी न भूलने वाला अनुभव दे पाएंगे।”इसे ‘विकेड फिल्म्स प्रोडक्शंस’ के तहत विक्रम खाखर और सनी खन्ना ने प्रोड्यूस किया है। ‘रूह’ के अलावा, इमरान हाशमी “आवारापन 2” में भी नजर आएंगे। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और ये एक्टर की 2007 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है। फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी हैं।Bollywood:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *