PM मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका अटूट विश्वास और साहस और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री के अलावा BJP के तमाम नेता आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन व याद कर रहे हैं।

अनुच्छेद 370 (अब खत्म हो चुका) का कड़ा विरोध करने वाले मुखर्जी का निधन 23 जून 1953 को श्रीनगर में हिरासत के दौरान हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर, मैं एक देशभक्त, विद्वान और राजनेता को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया। सार्वजनिक जीवन में उनका अटूट विश्वास, साहस और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’’

Read Also: भीषण गर्मी में ‘सत्तू’ का सेवन शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुखर्जी का बलिदान देश की साझा स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन मूल्यों से प्रेरित होकर एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जिन्हें उन्होंने संजोया था और अपनी आखिरी सांस तक जिनकी सेवा की थी।’’

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने और जम्मू कश्मीर के भारत के साथ पूर्ण एकीकरण के लिए संघर्ष किया था। जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पांच अगस्त 2019 को निरस्त कर दिया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *