Politics: राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों को लिखा पत्र, IYC और NSUI के “छात्रों की गूंज” अभियान को सफल बनाने के निर्देश

Politics:

Politics: राहुल गांधी ने कांग्रेस के सभी महासचिवों, PCC और DCC अध्यक्षों को पत्र लिखा है। पत्र में राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस और NSUI के “छात्रों की गूंज” अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के युवाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर एक बड़ा मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी ने कांग्रेस के तमाम विंग्स, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है।Politics

Read Also-International: PM मोदी सेशेल्स पहुँचे, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ने की अगवानी, हुआ जोरदार स्वागत

​इस पत्र में राहुल गांधी ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को घेरा है। उन्होंने युवाओं की समस्याओं को “अभूतपूर्व संकट” करार दिया है। राहुल गांधी ने अपने इस पत्र में देश के युवाओं के दर्द को बयां किया है। उन्होंने पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना, बार-बार होने वाली री-एग्जामिनेशन, सरकारी भर्तियों में देरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को युवाओं और उनके परिवारों के लिए भारी तनाव का कारण बताया है।

Read Also-भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हुई, 3360 लोग घायल

पत्र में राहुल गांधी ने कोटा में हुई “छात्रों की गूंज” रैली का जिक्र करते हुए लिखा है कि​”हमारी मौजूदा शिक्षा व्यवस्था युवाओं पर भारी दबाव डाल रही है और उनके परिवारों को कर्ज के दलदल में धकेल रही है। हमें इस शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ देशव्यापी आवाज बुलंद करनी होगी।​”राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से IYC (युवा कांग्रेस) और NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) के आगामी देशव्यापी आंदोलन ‘छात्रों की गूंज’ को पूरी ताकत से सपोर्ट करने का निर्देश दिया है।Politics

यानी आने वाले दिनों में सड़क से लेकर संसद तक, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस एक बड़ा देशव्यापी प्रदर्शन करने की तैयारी में है।”साफ है कि संसद सत्र से पहले राहुल गांधी ने इस पत्र के जरिए साफ कर दिया है कि विपक्ष युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा।Politics

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *