Weather News: दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिनभर के लिए मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया।शहर में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। Weather News:
Read Also: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल: भारत ने चालू वित्त वर्ष में वस्तु निर्यात को बढ़ाकर 530 अरब डॉलर तक ले जाने का रखा लक्ष्य
आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड पर सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक 28.0 डिग्री सेल्सियस, रिज क्षेत्र में सामान्य से 0.9 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में सामान्य से 1.0 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने दिनभर आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। Weather News:
Read Also: “भारत एक था, भारत एक है और भारत हमेशा एक रहेगा”: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
सुबह, दोपहर, शाम और रात के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।इसके साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 89 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
