Business & Economy: त्रिपुरा व्यापार सम्मेलन में सरकार को 1,21,303 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। दो दिवसीय ‘डेस्टिनेशन त्रिपुरा: व्यापार सम्मेलन 2026’ का आयोजन राज्य के उद्योग और वाणिज्य विभाग ने किया था। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने गुरुवार को इस निवेश कार्यक्रम का उद्घाटन किया था।Business & Economy
Read Also-CM सैनी ने 33वें मैंगो मेले का उद्घाटन कर अन्नदाता किसान का किया अभिनंदन
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया। उद्योग और वाणिज्य विभाग के सचिव किरण गिट्टे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दो दिवसीय व्यापार सम्मेलन के लिए 2,731 से अधिक पंजीकरण हुए। राज्य के अंदर और बाहर के करीब 1,200 संगठनों के दो हजार से अधिक निवेशक सम्मेलन में शामिल हुए।’’Business & Economy
Read Also-PM Modi: पीएम मोदी का न्यूज़ीलैंड दौरा-एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का पीएम लक्सन ने किया स्वागत
उन्होंने बताया कि भाग लेने वाले निवेशकों ने अलग-अलग क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताते हुए कुल मिलाकर लगभग 342 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए या उन्हें सौंपा। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इनका कुल मूल्य लगभग 1,21,303 करोड़ रुपये है। इस सम्मेलन में गूगल, सेल्सफोर्स, आरवी (जिंदल ग्रुप) और लुलु ग्रुप इंटरनेशनल जैसी अलग-अलग क्षेत्र की कई बड़ी (ब्लू-चिप) कंपनियां भी शामिल हुईं। बता दें कि वर्ष 2025 में हुए पिछले व्यापार सम्मेलन में कुल 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया था, लेकिन अब तक केवल आठ हजार करोड़ रुपये का निवेश ही वास्तविक रूप ले पाया है।Business & Economy
