UP: ग्रेटर नोएडा में बोरिंग के लिए खोदे गए 10 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई। यह घटना नॉलेज पार्क इलाके में कलाधाम सोसाइटी के पास हुई।UP:
Read Also: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सरकार युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है
एक अधिकारी ने बताया कि सोसाइटी के लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी यहां बोरवेल का काम करवा रही थी। लोगों ने बताया कि लड़का अपने दोस्तों के साथ वहां खेलने गया था।UP:
Read Also: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ: शहीद सैनिकों के परिवार देश के नायकों को कर रहे याद
उन्होंने कहा कि वहां पर कोई भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैअधिकारी ने कहा कि घटना की विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गड्ढा कई दिन पहले बोरिंग के लिए खोदा गया था। इसमें पानी भर गया था, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया था।
