पाकिस्तान में आयोजित हो रहे SCO सम्मेलन में शिरकत करेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

पाकिस्तान में मंगलवार यानी आज से आयोजित हो रहे 23वें SCO शिखर सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शिरकत करने जा रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के करीब 9 साल बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान की ये पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी। इससे पहले भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान दौरे पर गईं थीं।

Read Also: बारिश से पानी-पानी हुआ तमिलनाडु, सड़कों पर भरा पानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

आपको बता दें, पाकिस्तान और बांग्लादेश से जारी तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। ये करीब 9 साल बाद भारत की ओर से पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी। इस्लामाबाद पहुंचने के तुरंत बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर के SCO सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ की ओर से आयोजित भोज समारोह में शामिल होने की संभावना है।

दोनों पक्ष पहले ही SCO शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन के इतर जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार के बीच किसी भी द्विपक्षीय वार्ता से इनकार कर चुके हैं। तकरीबन नौ साल बाद यह पहली बार होगा कि भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। भले ही कश्मीर मुद्दे और पाकिस्तान से उत्पन्न होने वाले सीमा पार आतंकवाद को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच संबंध ठंडे पड़े हैं।

जानकारी के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 24 घंटे से भी कम समय के लिए पाकिस्तान में रहेंगे। पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तान जाने वाली आखिरी भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज थीं। वह अफगानिस्तान पर एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिसंबर 2015 में इस्लामाबाद गई थीं।

Read Also: J&K: श्रीनगर में स्पेन के राजदूत जुआन एंटोनियो ने म्यूजियम का भ्रमण कर कहा- ये एक दुर्लभ प्रदर्शनी

पाकिस्तान ने अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को SCO शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया था। इसलिए जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे भारत सरकार के अहम फैसले के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं एक कार्यक्रम में अपने हालिया संबोधन में जयशंकर ने कहा, ‘किसी भी पड़ोसी की तरह, भारत निश्चित रूप से पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध रखना चाहेगा।’ “लेकिन सीमा पार आतंकवाद को नजरअंदाज करने और इच्छाधारी सोच बरकरार रखने से ऐसा नहीं हो सकता।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *