पेपर लीक मुद्दे पर AAP ने सरकार को घेरा, सांसद संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर दिया बड़ा बयान

Delhi:
Delhi: देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़े कथित पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं लगातार हो रही हैं और इससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।Delhi:
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में थर्ड ईयर परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक हुआ है। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं अभी जारी हैं और आगे भी पेपर लीक होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि गुजरात में “पेपर लीक की सरकार” चल रही है और राज्य में वर्षों से भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। उन्होंने 2014, 2016, 2019, 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 के दौरान विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मामलों का हवाला देते हुए कहा कि लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। Delhi:
संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछते हुए EduTech Test नाम की संस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संस्था के मालिक सुरेश चंद्र आर्या के भाजपा और आरएसएस से गहरे संबंध बताए जाते हैं तथा यह कंपनी गुजरात ही नहीं बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों से जुड़ी रही है। Delhi:
उन्होंने कहा कि गुजरात में आरोप लगने के बाद इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया गया, लेकिन इसके बावजूद दूसरे राज्यों में काम मिलता रहा। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पेपर लीक कराने वाली कंपनियों और भाजपा नेताओं के बीच संबंध हैं तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर होने वाली कमाई का हिस्सा भाजपा नेताओं तक पहुंचता है। हालांकि, यह आम आदमी पार्टी और संजय सिंह का आरोप है।पेपर लीक के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। वहीं भाजपा की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *