CRPF जनरल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद फ़ोर्स की ली जिम्मेदारी

CRPF

CRPF: सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) के डायरेक्टर जनरल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बल के सम्मान समारोह में कहा कि वे “बिना डरे” अपनी ड्यूटी निभाएं और उनके फैसलों की “ज़िम्मेदारी और जवाबदेही” वे खुद लेंगे । यह बात उन्होंने तब कही जब कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में परीक्षा पेपर लीक को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान CRPF की दंगा-रोधी यूनिट RAF की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई थी। इस झड़प में RAF के जवानों ने छात्रों पर लाठी चार्ज और पेलेट गन का इस्तेमाल किया था ।

Read Also-Bihar: बिहार ट्रांसजेंडर बोर्ड ने मोदी के नाम पर मंदिर बनाने के प्रस्ताव को दी मंज़ूरी

जनरल ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, “CRPF के डायरेक्टर जनरल के तौर पर, मैं आप सभी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि चाहे ऑपरेशनल बटालियन हो या लॉ-एंड-ऑर्डर यूनिट, अपनी ड्यूटी निभाते हुए आप जो भी फ़ैसले लेंगे और जो भी कार्रवाई करेंगे, उन सभी फ़ैसलों और कार्रवाइयों की ज़िम्मेदारी मैं लूंगा।”उन्होंने आगे कहा, “बिना डरे अपनी ड्यूटी निभाते रहें। जहां भी ज़िम्मेदारी या जवाबदेही लेने की ज़रूरत होगी, डायरेक्टर जनरल के तौर पर मैं उसे लूंगा।”

समीक्षा में उन हालात का जायज़ा लिया जाएगा जिनमें पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया और उन स्थितियों की जांच की जाएगी जिनकी वजह से प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी पड़ी। CRPF की मौजूदगी पूरे देश में है और यह राज्य पुलिस के साथ मिलकर अलग-अलग हालात की ज़रूरतों के हिसाब से तेज़ी से काम करने की अपनी क्षमता के लिए जानी जाती है। इसने पिछले कुछ वर्षों में जनता और राज्य प्रशासन दोनों के बीच अपनी एक अच्छी छवी बनाई है।

Read Also-Education: ‘स्मार्टशाला’ पहल दिल्ली के चार MCD स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम लेकर आई है

इसके कमांडो बटालियन फ़ॉर रिज़ॉल्यूट एक्शन (CoBRA) के जवान गुरिल्ला और जंगल वॉरफ़ेयर ऑपरेशन में उग्रवादियों से लड़ चुके हैं और उन्हें हर तरह के दुर्गम इलाकों में युद्ध करने का काफी अनुभव है। CRPF अक्सर मुश्किल हालात में काम करती है, जहाँ उसके हर फ़ैसले में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। CRPF जनरल के इस बयान से यह साफ जाहिर होता है, कि वह अपनी सेना का मनोबल गिरने नहीं देना चाहते और सबसे आगे खड़े होकर सेना का हौसला बनाए रखना चाहते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *