PUNJAB: CM नायब सैनी ने कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि पंजाब की दिशा और दशा बदलने का चुनाव होगा। सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब के प्रति दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए…. PUNJAB
अमृतसर,पंजाब : बाबा बकाला साहिब में आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले गुरु तेग बहादुर साहिब की पावन धरती को नमन किया और राखी पूर्णिमा व रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। सीएम सैनी ने कहा कि वह केवल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं, बल्कि पंजाब के लिए एक जिम्मेदारी का संकल्प लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की आस्था, युवाओं के भविष्य, किसानों की मेहनत और बहन–बेटियों के सम्मान की रक्षा बीजेपी की प्राथमिकता है। PUNJAB
Read Also: Maharashtra: आज से जबरन धर्मांतरण पर कड़े प्रावधान, लागू हुआ महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा
नायब सिंह सैनी ने माझा क्षेत्र की पहचान को आध्यात्मिकता, शहादत, किसान शक्ति और पराक्रम से जोड़ते हुए कहा कि बीजेपी की नजर में माझा पंजाब का आखिरी छोर नहीं, बल्कि विकसित पंजाब का पहला द्वार है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और विकास दोनों को साथ लेकर चलना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि पंजाब की दिशा और दशा बदलने का चुनाव होगा। सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब के प्रति दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए केंद्र की योजनाओं से राज्य के लोगों को मिल रहे लाभ की बात भी कही। PUNJAB
Read Also: सोनिया गांधी की किताब को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में Penguin नहीं करेगा प्रकाशन
आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना
मुख्यमंत्री ने पंजाब में बेरोजगारी, नशे और गैंगस्टर संस्कृति को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब का युवा आज सबसे ज्यादा चिंता में है और हरियाणा की तुलना में पंजाब में रोजगार के अवसरों की स्थिति कमजोर है। सैनी ने कहा कि नशा खत्म करने के दावों के बावजूद पंजाब अब भी इस चुनौती से जूझ रहा है। उन्होंने डबल इंजन सरकार का मतलब विकास की तेज रफ्तार और बेहतर जवाबदेही बताया। उनके मुताबिक केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर तालमेल से सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब को उसका गौरव, विकास की गति और लोगों का भरोसा वापस दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। PUNJAB
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

