Man Ki Baat: PM मोदी का युवाओं और किसानों पर फोकस, नशामुक्ति से Vocal for Local तक दिया संदेश

Man Ki Baat

Man Ki Baat के 137वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की, किसानों और छोटे कारोबारियों की सफलता की कहानियां भी साझा कीं

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चल रहे ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि नशे का असर केवल इसकी गिरफ्त में आए व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार और समाज भी इसके दुष्परिणाम झेलते हैं। उन्होंने युवाओं से स्लोगन, गीत और नाटक जैसे रचनात्मक तरीकों के जरिए नशामुक्ति का संदेश फैलाने की अपील की।

Read Also: NEET-PG 2026: जयपुर के सीतापुरा सेंटर पर बिजली फॉल्ट से अटकी परीक्षा, अभ्यर्थियों में नाराजगी

पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्री की वेबसाइट ‘bharatrajya.com’ का भी उल्लेख किया, जिसके जरिए अलग-अलग वर्षों में भारत के विभिन्न हिस्सों पर शासन करने वाले राजवंशों और शासकों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। उन्होंने फोन पर कृष्णा से बातचीत कर इस पहल की सराहना की। इसके अलावा पीएम ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के किसानों के उदाहरण देते हुए बताया कि एवोकाडो जैसी नई फसलें किसानों की आय बढ़ाने का जरिया बन रही हैं। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उत्पादन, वैज्ञानिक सलाह और सीधे बाजार तक पहुंच को महत्वपूर्ण बताया।

Read Also: Asian Games 2026: भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोटिल होने के कारण एशियाई खेलों से बाहर

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अगस्त के देशभक्ति से जुड़े आयोजनों, तिरंगे और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अब तक आठ करोड़ से ज्यादा तिरंगा सेल्फी अपलोड की जा चुकी हैं। PM SVANidhi योजना के जरिए महिला स्ट्रीट वेंडर्स को मिले आर्थिक सहयोग की चर्चा करते हुए उन्होंने गाजियाबाद की बबीता शर्मा का उदाहरण दिया। अमरनाथ यात्रा के दौरान स्वच्छता में लोगों की भागीदारी और

अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती का भी उल्लेख हुआ। त्योहारों के मौसम को देखते हुए पीएम ने लोगों से भारतीय उत्पाद खरीदने और ‘Vocal for Local’ को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज से भी इस संदेश को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *