Bihar: बिहार के मंत्री संजय कुमार सिंह ने तेज प्रताप यादव को 50 करोड़ रुपये का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस मंत्री की ओर से उनके वकील सुशील कुमार ने जारी किया है।Bihar:
Read Also: CJP के विरोध मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगाने से किया इनकार, प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए…
नोटिस में एक्स और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेज प्रताप यादव द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह झूठा, बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताया गया है। इसमें कहा गया है कि इन आरोपों का मकसद मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है।साथ ही, यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर लगाए गए इन आरोपों से मंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है।Bihar:
Read Also: Crime News: कानपुर के कैंट इलाके में युवती को परिजनों ने उतारा मौत के घाट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
बता दें कि जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने रविवार को बिहार के मंत्री संजय कुमार सिंह पर दिल्ली की हालिया यात्रा के दौरान होटल की एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।संजय कुमार सिंह ने तेज प्रताप यादव के आरोप पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन जब शनिवार को उनसे इस कथित घटना के बारे में पूछा गया – जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही थी – तो उन्होंने इसे एनडीए सरकार को बदनाम करने की कोशिश बताया।
उन्होंने पिछले साल हुए चुनावों में महुआ विधानसभा क्षेत्र से यादव को हराया था।खुद पूर्व मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया और दावा किया कि “वह छेड़छाड़ का वीडियो फुटेज हासिल कर रहे हैं, जिसे बिहार की जनता को दिखाया जाएगा”।Bihar:
अपने पिता लालू प्रसाद द्वारा एक साल पहले आरजेडी से निकाले गए तेज प्रताप याजव ने यह भी दावा किया कि “संजय कुमार सिंह ने मामले को दबाने के लिए 25 लाख रुपये खर्च किए। तेज प्रताप यादव ने इस “गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच” की मांग की। Bihar:
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से जुड़े राज्य मंत्री संजय कुमार सिंह ने शनिवार को कहा था, “यह राज्य सरकार को बदनाम करने की एक चाल है। मैं ऐसी घिनौनी हरकत करने के बजाय मरना पसंद करूंगा। उन्होंने यह भी कहा, “मैं किसी को भी चुनौती देता हूं कि वह कोई वीडियो या ऐसा कोई सबूत सामने लाए जिससे साबित हो कि मैंने ऐसी घिनौनी हरकत की है। अगर कोई भी थोड़ा सा भी सबूत पेश करता है, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। Bihar:
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
