HARYANA: चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डीबीटी के जरिए आर्थिक सहायता दी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन से लेकर किसानों, महिलाओं और उद्योगों से जुड़ी योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये की राशि जारी की गई।
चंडीगढ़, हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में कुल 1890 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजी। इनमें सबसे बड़ी राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जारी हुई। मुख्यमंत्री के मुताबिक, 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 35 लाख 6841 लाभार्थियों के खातों में 1129 करोड़ 5 लाख रुपये डाले गए। इसमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता और दूसरी सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं। सीएम ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए प्रोएक्टिव मॉडल अपनाया है और डीबीटी के जरिए भुगतान पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में उठाया गया कदम है। इसी कार्यक्रम में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 11वीं किस्त भी जारी की गई। इसके तहत 10 लाख 10 हजार बहन-बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये पहुंचे। अब तक इस योजना की 11 किस्तों में कुल 2254 करोड़ 47 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं।HARYANA
Read Also: Railway Projects: केंद्रीय कैबिनेट ने महत्त्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने दयालु योजना के तहत 4520 परिवारों को 168 करोड़ 13 लाख 21 हजार रुपये की सहायता राशि भी जारी की। इसमें दयालु योजना-2 के 70 परिवार भी शामिल हैं। आज की राशि के साथ इस योजना के तहत अब तक 3320 करोड़ 61 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। वहीं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अलग-अलग योजनाओं के तहत 670 लाभार्थियों को 311.25 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रोत्साहन राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा सात कार्य दिवसों के भीतर अग्रिम रूप से दिया जाएगा, जबकि बाकी पात्र राशि आवेदन की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद 45 कार्य दिवसों के भीतर जारी की जाएगी। HEEP के तहत 539 लाभार्थियों को 45.44 करोड़, LWR के तहत 4 लाभार्थियों को 9.29 करोड़ और हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति के तहत 16 लाभार्थियों को 144.16 करोड़ रुपये दिए गए। इसके अलावा प्लग एंड प्ले योजना, आत्मनिर्भर टेक्सटाइल नीति, पदमा और MSE क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत भी लाभार्थियों को राशि जारी की गई।HARYANA
Read Also: PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, BJP का महीनेभर का बड़ा प्लान, जानिए क्या-क्या होगा
किसानों के लिए भावांतर भरपाई योजना के तहत 6177 किसानों को 49 करोड़ 89 लाख रुपये की राशि दी गई। इसमें आलू के 6012 किसानों को 48 करोड़ 9 लाख रुपये, फूलगोभी
के 99 किसानों को 46 लाख 76 हजार रुपये और शहद के 66 किसानों को 1 करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपये शामिल हैं। आलू की राशि अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला के किसानों को दी गई, जबकि फूलगोभी के लिए अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के किसानों को लाभ मिला। शहद की राशि राज्य के अलग-अलग जिलों के मधुमक्खी पालकों को जारी की गई। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अब तक 45 हजार 764 किसानों को 246 करोड़ 95 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। इसके अलावा हर घर हर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में जुलाई की 19 करोड़ 68 लाख रुपये की सब्सिडी भी भेजी गई। इस योजना में पात्र महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। आज की राशि को मिलाकर इस योजना के तहत कुल 359 करोड़ 82 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं।HARYANA
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

