BRICS Summit से पहले खत्म हुआ सस्पेंस, भारत आएंगे Xi Jinping, PM Modi से होगी मुलाकात

BRICS Summit 

चीन के राष्ट्रपति सात साल बाद भारत आएंगे , 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में BRICS Summit में होंगे शामिल….जानकारी चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है ।

NEWS DESK: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे। वह नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि करीब सात साल बाद शी जिनपिंग का यह पहला भारत दौरा होगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने अब उनकी यात्रा की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में रहेंगे और BRICS Summit में शामिल होंगे। इससे पहले उनकी भारत यात्रा को लेकर स्थिति साफ नहीं थी और चीनी विदेश मंत्रालय ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया था कि राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर उसके पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Read Also: PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, BJP का महीनेभर का बड़ा प्लान, जानिए क्या-क्या होगा

शी जिनपिंग के भारत पहुंचने के साथ ही इस दौरे को लेकर सबसे ज्यादा नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात पर होगी। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बातचीत भारत और चीन के रिश्तों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। पिछले कुछ समय में दोनों देशों के रिश्तों में कुछ सुधार देखने को मिला है। ऐसे में BRICS Summit के दौरान मोदी और शी की आमने-सामने बातचीत से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और आपसी भरोसे का मुद्दा लंबे समय से अहम रहा है। 2020 के गलवान संघर्ष के बाद रिश्तों में तनाव बढ़ा था, लेकिन बाद में दोनों देशों ने संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

Read Also: HARYANA: CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, एक साथ कई योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में पहुंची 1890 करोड़ की राशि

अब शी जिनपिंग की आधिकारिक भारत यात्रा और पीएम मोदी से मुलाकात को इसी बदलते रिश्ते के संदर्भ में देखा जा रहा है। BRICS Summit में दोनों नेताओं की मौजूदगी से भारत-चीन संबंधों के साथ-साथ व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर भी ध्यान रहेगा। खास बात यह है कि चीन ने खुद अब शी के भारत आने की पुष्टि कर दी है, जिससे पिछले कुछ दिनों से चल रहा सस्पेंस पूरी तरह खत्म हो गया है। सात साल बाद होने वाली यह यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि BRICS के मंच पर भारत और चीन दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और प्रभावशाली सदस्य देशों के तौर पर मौजूद हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter  BRICS Summit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *