Assam Elections: असम में विधानसभा की सभी 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगा NDA- BJP के प्रदेश अध्यक्ष

Assam Elections

Assam Elections: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की असम इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने गुरुवार को कहा कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) राज्य विधानसभा चुनाव में सभी 126 सीट पर चुनाव लड़ेगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है।

सैकिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी ‘‘सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर’’ असम बनाने के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा, ‘‘ राजग सभी 126 सीट पर चुनाव लड़ेगी, यह हमारी ओर से पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, सीट बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।’’ सैकिया ने कहा कि राजग दिखावे के लिए नहीं है और इसमें शामिल सभी दल राज्य के विकास को लेकर गंभीर हैं। Assam Elections

Read Also: SilverPrice: चांदी 10 प्रतिशत टूटकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर, सोना भी तीन प्रतिशत टूटा

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने व्यक्तिगत रूप से असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, मंत्री केशव महंत और सांसदों बीरेंद्र प्रसाद बैश्य और फणी भूषण चौधरी से सीट व्यवस्था के संबंध में बात की है।’’ सैकिया ने स्वीकार किया कि कुछ सीट को लेकर कुछ मुद्दे हैं और दोनों पक्ष समाधान निकालने के लिए बातचीत कर रहे हैं। Assam Elections

उन्होंने कहा, ‘‘परिसीमन के बाद, कुछ सीटें समाप्त कर दी गईं और कुछ में बदलाव किया गया। ये मुद्दे बने रहने की संभावना है, लेकिन हम इन्हें शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Read Also: MeghalayaMineExplosion: प्रधानमंत्री ने मेघालय में खदान विस्फोट में मजदूरों की मौतों पर शोक जताया

बीजेपी का असम गण परिषद (अगप), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ गठबंधन है, जिनके मौजूदा विधानसभा में सदस्य हैं। इसके अलावा, राभा हसोंग जौथा संग्राम समिति (आरएचजेएसएस) और जनशक्ति पार्टी (जेपी) भी राज्य में एनडीए के घटक दल हैं। Assam Elections

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *