HARYANA: ग्रामीण सफाई कर्मियों को नायब सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय से लेकर भत्तों तक में बढ़ोतरी

HARYANA

HARYANA: अब हर महीने 7 तारीख तक होगा भुगतान, ड्यूटी के दौरान मौत पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ

न्‍यूज डेस्‍क: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए कई बड़े फैसले किए हैं। सरकार ने मानदेय के साथ अलग-अलग भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं में बढ़ोतरी की है। ये फैसले 29 मई 2026 को ग्रामीण सफाई कर्मियों के साथ हुई बैठक में उठाई गई मांगों को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव मानदेय में किया गया है। जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2,100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह राशि 16,000 रुपये से बढ़कर 18,100 रुपये प्रति माह होगी। जनवरी 2026 से बढ़े हुए मानदेय की जो राशि बकाया है, उसका भी भुगतान किया जाएगा। सरकार ने यह भी तय किया है कि ग्रामीण सफाई कर्मियों को हर महीने की 7 तारीख तक मानदेय मिल जाना चाहिए। अगर भुगतान में देरी होती है तो 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।HARYANA

Read Also: IRCTC होटल टेंडर केस में लालू परिवार को बड़ा झटका, तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय

ग्रामीण सफाई कर्मियों को गांव से बाहर ड्यूटी पर लगाए जाने की स्थिति में भी अब अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। ऐसे कर्मचारियों को 200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता दिया जाएगा। यह राशि संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय की ओर से पेटी कैश के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा कर्मचारियों के वार्षिक वर्दी भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। पहले मिलने वाला 4,000 रुपये का वर्दी भत्ता अब बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है। इसी तरह धुलाई भत्ते में भी 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह भत्ता 1,000 रुपये सालाना था, जिसे अब बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है। सरकार के इन फैसलों से ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।HARYANA

Read Also: PM मोदी ने बताया भारत का Space Mission-2035 तक अपना स्पेस स्टेशन, 2040 में चांद पर भारतीय …

ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए सबसे अहम फैसलों में ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने का फैसला भी शामिल है। यानी सेवा के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नियमों के अनुसार नौकरी देने का रास्ता बनाया गया है। इन फैसलों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की सकारात्मक भूमिका बताई गई है। सरकार का यह कदम ग्रामीण सफाई कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मानदेय, भुगतान की समय सीमा, बाहर ड्यूटी का भत्ता, वर्दी और धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ अनुकंपा नियुक्ति की सुविधा से कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।HARYANA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *