BRICS Summit: भारत हमारा प्रतिद्वंद्वी नहीं, पार्टनर है… मोदी से मुलाकात में बोले जिनपिंग

BRICS Summit

BRICS Summit: सात साल बाद भारत दौरे पर आए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी से मुलाकात में सीमा विवाद सुलझाने और आर्थिक रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया

News Desk: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। भारत दौरे पर करीब सात साल बाद आए जिनपिंग ने कहा कि भारत और चीन एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार हैं। चीनी पक्ष के मुताबिक, दोनों देशों को एक-दूसरे को खतरे के बजाय विकास के अवसर के तौर पर देखना चाहिए। जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से आगे बढ़ाने की बात कही। दोनों नेताओं की बातचीत में सीमा, व्यापार और द्विपक्षीय रिश्तों को सामान्य करने पर खास जोर रहा।BRICS Summit

Read Also- BRICS सम्‍मेलन का आज समापन, जानिए मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से नई दिल्ली घोषणापत्र तक पहले दिन क्या-क्या हुआ?

सीमा विवाद पर पीएम मोदी ने साफ कहा कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने का जरूरी आधार है। उन्होंने मौजूदा समझौतों और सहमतियों का पालन करने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने सीमा विवाद के निष्पक्ष, उचित और दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई। इसके साथ ही दोनों ने माना कि मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए। जिनपिंग ने भी सीमा मुद्दे और द्विपक्षीय संबंधों को समानांतर तरीके से आगे बढ़ाने और सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने की बात कही।BRICS Summit

Read Also- ADC ऋषभ सिंह संब्याल हुए रिटायर, राष्ट्रपति के साथ तीन साल तक किया काम…अब तक नहीं की शादी, क्‍योंकि …

बैठक में आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार तक बेहतर पहुंच से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की जरूरत बताई। लोगों के बीच संपर्क, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, कारोबारी रिश्तों और सीधी उड़ानों को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। दोनों देशों ने BRICS, SCO और संयुक्त राष्ट्र जैसे मंचों पर सहयोग बढ़ाने की बात कही। पीएम मोदी ने चीन के BRICS सहयोग और अगले साल चीन की अध्यक्षता के लिए समर्थन भी जताया। हालांकि, सीमा विवाद, अरुणाचल प्रदेश और व्यापार से जुड़े कई मुद्दे अब भी दोनों देशों के रिश्तों के सामने चुनौती बने हुए हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *