Kishau Project पर समझौता हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि, CM सैनी बोले- भविष्य की जरूरतें होंगी पूरी

Kishau Project

Kishau Project पर समझौता हो गया है, अमित शाह की अध्‍यक्षता में 6 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रयों के साथ हुई मीटिंग के बाद CM नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है, सीएम ने कहा कि किशाऊ परियोजना से यमुना में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और इसका फायदा हरियाणा को मिलेगा

न्‍यूज डेस्‍क, दिल्‍ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर हुए समझौते को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस परियोजना को संवाद, सहयोग और सहमति के जरिए आगे बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में पहल और सक्रिय प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की पहल से लंबे समय से लंबित इस विषय पर राज्यों के बीच सहमति बनाने का रास्ता साफ हुआ। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि पाटिल ने लगातार राज्यों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया और परियोजना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।Kishau Project

Read Also: CM सैनी का भगवंत मान के ‘नकली पगड़ी’ बयान पर पलटवार, बोले- पंजाब की जनता और गुरुओं से मांगें माफी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यमुना में हरियाणा के पानी का हिस्सा 48 प्रतिशत है। इसलिए यमुना में पानी की उपलब्धता बढ़ने से हरियाणा को सीधा फायदा होगा। उन्होंने बताया कि रेणुका जी और लखवार की दो परियोजनाएं पहले से ही निर्माणाधीन हैं। अब जल्द ही किशाऊ परियोजना पर भी काम शुरू होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इन सभी परियोजनाओं से हरियाणा के पानी का शेयर लगभग 1143 एमसीएम होगा। वहीं, तीनों परियोजनाओं से कुल 2676 क्यूसिक पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। इसमें हरियाणा का हिस्सा 1280 क्यूसिक होगा। सरकार के मुताबिक, इन परियोजनाओं से प्रदेश में पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी और यमुना से जुड़े जल संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।Kishau Project

Read Also: Major ऋषभ सिंह संब्याल को कितनी पेंशन मिलेगी? 30 की उम्र में लिया रिटायरमेंटKishau Project

नायब सिंह सैनी ने कहा कि Kishau Project से मिलने वाला पानी हरियाणा के लिए मौजूदा समय में ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान जल जरूरतों को पूरा करने के साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखना भी जरूरी है। किशाऊ, रेणुका जी और लखवार परियोजनाओं से पानी की उपलब्धता बढ़ने पर हरियाणा को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ परियोजना को लेकर वर्षों से लंबित विषय अब समझौते के बाद आगे बढ़ा है। राज्यों के बीच सहमति बनने और संबंधित विभागों के समन्वय से इस परियोजना पर काम शुरू करने का रास्ता साफ हुआ है। आने वाले समय में इन परियोजनाओं से मिलने वाला पानी प्रदेश की जल जरूरतों के लिए अहम भूमिका निभा सकता है।isha

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana TwitterKishau Project

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *