Delhi: भारत निर्वाचन आयोग का TMC विवाद पर बड़ा फैसला, नए ​नाम और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया

Delhi: भारत निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पार्टी नाम और निशान को लेकर चल रहे विवाद पर अपना बड़ा फैसला सुना दिया है! आयोग के ताज़ा आदेश के मुताबिक, अब तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और नए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।”

Read Also: निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, हरिद्वार में चाय की दुकान में लटका मिला शव

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार:- वही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले दूसरे गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ (Mamata All India Trinamool Congress) नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ (Football Player) चुनाव चिन्ह मिला है। अरूप रॉय के नेतृत्व वाले गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ (Democratic Trinamool Congress) के रूप में मान्यता दी गई है और उन्हें चुनाव चिन्ह ‘लिफाफा’ (Envelope) आवंटित किया गया है।

​मूल नाम और सिंबल फ्रीज:

Read Also: Crime News: दिल्ली फिर हुई शर्मसार, 17 साल की लड़की से रेप के बाद आरोपियों ने उतारा मौत के घाट

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मूल नाम ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ और पारंपरिक चुनाव चिन्ह ‘फूल और घास’ का इस्तेमाल कोई भी गुट नहीं कर पाएगा।” चुनाव आयोग ने यह फैसला आगामी पश्चिम बंगाल उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया है ताकि मतदाताओं में कोई भ्रम न रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।  पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों के साथ-साथ असम की नौगांव संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनावों के लिए दोनों ही गुटों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच अब इन्हीं नए आवंटित नामों और प्रतीकों के तहत की जाएगी।  चुनाव आयोग के ​इस बड़े फैसले के बाद पश्चिम बंगाल और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *