Bengal उपचुनाव से पहले ममता गुट को दूसरा झटका, रेजीनगर से प्रत्याशी रबीउल आलम ने नाम वापस लेने का ऐलान

Bengal

Bengal उपचुनाव: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी बदला चुनावी समीकरण, ममता बनर्जी गुट के उम्मीदवार ने मैदान से हटने की घोषणा की….

News Desk : पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी गुट के लिए रेजीनगर से बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। रेजीनगर सीट से ममता बनर्जी गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने चुनावी मैदान से हटने और अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि नए चुनाव चिन्ह को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए समय कम है और चुनावी तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने में भी दिक्कत हो रही है। रबीउल आलम ने अपने फैसले की जानकारी ममता बनर्जी को भी देने की बात कही है। Bengal

Read Also-Uttar Pradesh: सहारनपुर के व्यापारियों ने UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% फीस वापस लेने की मांग की

यह घटनाक्रम नंदीग्राम में ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे के नामांकन वापस लेने के एक दिन बाद सामने आया है। संचिता प्रधान डे ने 18 सितंबर को नंदीग्राम उपचुनाव से अपना नामांकन वापस लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने का ऐलान किया। हालांकि, समर्थन के कुछ घंटे बाद ही मिलन प्रधान को 2007 के एक हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसे लंबित वारंट पर की गई कार्रवाई बताया, जबकि कांग्रेस और ममता गुट की ओर से इस कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। Bengal

Read Also-Uttar Pradesh: सहारनपुर के व्यापारियों ने UPI मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% फीस वापस लेने की मांग की

रेजीनगर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होना है। इन चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर भी बड़ा बदलाव हुआ है। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के गुट को ‘Mamata All India Trinamool Congress’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिन्ह दिया है, जबकि दूसरे गुट को ‘Democratic Trinamool Congress’ नाम और ‘लिफाफा’ चिन्ह आवंटित किया गया है। ऐसे में रबीउल आलम के चुनाव से हटने से रेजीनगर का मुकाबला और वहां ममता गुट की आगे की रणनीति चर्चा में आ गई है। Bengal

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *