IMD: केरलम में जोरदार बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Mumbai Rain:

IMD: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 21 से 27 सितंबर के बीच गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में 21 से 24 सितंबर के बीच बारिश होने का अनुमान है। इस इलाके में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।IMD: 

Read Also: AAP सरकार पर सीएम सैनी का हमला, बोले- नशे से मुक्ति, इलाज, रोजगार और सम्मान चाहिए

इस बीच, केरलम में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत हो गया है, जिससे पूरे राज्य में बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में केरलम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। राज्य के छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।IMD: 

Read Also: Bihar: जमुई में नाबालिग लड़के-लड़की के साथ कथित तौर पर हुई बदसलूकी, अब तक क्या कार्रवाई हुई ?

बारिश की बढ़ती गतिविधि को देखते हुए केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने पूरे राज्य में स्थिति का हर घंटे जायजा लेने का आदेश दिया है। क्योंकि, बारिश के कारण हादसे की संभावना बढ़ जाती है। रविवार को इडुक्की में मिट्टी खिसकने से एक शेड ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।सोमवार को केरलम के मंत्री अनूप जैकब ने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए समीक्षा बैठक की।IMD: 

इसी तरह, मल्लापुरम जिले में अचानक आई बाढ़ से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के विस्थापित होने की आशंका है।राजस्व मंत्री ए. पी. अनिल कुमार ने बाकी लोगों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्यों का जायजा लिया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हाल ही में हुई भारी बारिश के बावजूद एक जून से 17 सितंबर के बीच केरलम में बारिश में 28 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो इस साल कमजोर मानसून का संकेत है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *