Bihar: जमुई में नाबालिग लड़के-लड़की के साथ कथित तौर पर हुई बदसलूकी, अब तक क्या कार्रवाई हुई ?

Bihar: 

Bihar: बिहार के जमुई जिले में दो नाबालिग लड़के-लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि सड़क किनारे उन्हें परेशान करने में कथित तौर पर शामिल बाकी लोगों की तलाश जारी है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोगों में इसे लेकर नाराजगी है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना को “बेहद परेशान करने वाला” बताया।बिहार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि प्रशासन ने सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों और वीडियो का संज्ञान लिया है और एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने कहा, “हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मैंने जमुई प्रशासन को आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जो लोग अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, उन्हें उनके टावर लोकेशन का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Read Also: Good News: 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं दीपिका पादुकोण, गणेश उत्सव में घर आई लक्ष्मी

पटना की एडीजी (कानून-व्यवस्था) के.एस. अनुपम ने बताया कि ये घटना 19 सितंबर की शाम को हुई।पुलिस अधिकारी ने बताया, “इस घटना के दौरान कुछ लोगों ने जिनमें एक नाबालिग भी शामिल था, लड़की को परेशान किया। लड़की के पिता को आज सुबह इस घटना के बारे में जानकारी दी गई।“Bihar:

Read Also: OTT पर आ रही ये तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, IMDb पर 8.8 रेटिंग, जानें कब और कहां देखें

उन्होंने कहा कि जमुई पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार किया है और वो बाकी लोगों की तलाश कर रहे हैं।उन्होंने कहा, “जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, हमने उन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी किए। हमने 13 फेसबुक अकाउंट, 12 इंस्टाग्राम अकाउंट और 7 ट्विटर अकाउंट हटा दिए।”

पोक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और “वीडियो को हटाने” के लिए कदम उठाए गए हैं।इस वीडियो में कथित तौर पर लोगों का एक समूह इन दोनों को परेशान करता हुआ दिख रहा है, जिसकी सोशल मीडिया और राजनीतिक नेताओं ने आलोचना की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterBollywood 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *