US India Relations: US में विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की हुई मुलाकात, अक्टूबर में भारत आएंगे रुबियो

US India Relations

US India Relations: US में विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुलाकात हुई है।जयशंकर ने रूस ईरान तेल खरीद पर 100 फीसदी टैरिफ पर चिंता जताई। वही अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का अक्टूबर में भारत आने का कार्यक्रम तय हो गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाई-लेवल वीक के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की अहम मुलाकात हुई है। US India Relations

Read Also: INDIA & CHINA को सीधा दरवाजे पर देगा 10 करोड़ बैरल कच्चा तेल, होर्मुज संकट के बीच सऊदी अरब का बड़ा दांव

बैठक में जयशंकर ने रूस और ईरान से तेल खरीद करने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी कानून एसआरआईए पर भारत की चिंता साफ-साफ रखी है। जयशंकर ने कहा कि भारत अपने हितों और ऊर्जा सुरक्षा की रक्षा करेगा। दोनों नेताओं ने खाड़ी क्षेत्र और यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा की है। रुबियो ने बैठक के बाद कहा कि अमेरिका और भारत अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर तालमेल बनाए हुए हैं।

इस बीच एक और महत्वपूर्ण कुटनीतिक डेवलपमेंट हुआ है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का अक्टूबर में भारत दौरा तय हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 19 अक्टूबर को भारत पहुंच रहे हैं। यह मार्को रुबियो का इस साल का दूसरा भारत दौरा होगा। US India Relations

Read Also: Kanpur विनीत मिनोचा मर्डर केस: पिता की हत्या का मलाल नहीं, दुख चाकू से …- बेटे सुब्रत का सनसनीखेज खुलासा

बहरहाल जयशंकर और मार्को रुबियो की यह मुलाकात और आगामी दौरा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है,खासकर व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग के मसले पर मार्को रुबियो का भारत दौरा अहम रहेगा। US India Relations

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *