BJP के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के काम की तारीफ करते हुए उन्हें पद्म भूषण देने की मांग की। वहीं विपक्ष SIR को लेकर उनके खिलाफ लगातार सवाल उठा रहा है।
न्यूज डेस्क : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद जारी हैं, इस बीच पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने उनके समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए। भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों को शांतिपूर्ण बताते हुए इसका श्रेय मुख्य चुनाव आयुक्त को दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ज्ञानेश कुमार के साथ है और उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण दिया जाना चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्ष SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर सवाल उठा रहा है।
Read Also: UP: ‘बहू नहीं, मेरी बेटी है’… बेटे की मौत के एक महीने बाद सास ने कराई बहू की दूसरी शादी, देवर ने किया कन्यादान
सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि लंबे समय के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा और डर का माहौल नहीं रहा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में हत्या की कोई घटना नहीं हुई और लोगों को मतदान का अवसर मिला। उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण मतदाता सूची से कथित तौर पर अवैध तरीके से शामिल किए गए नामों को हटाने की प्रक्रिया जरूरी थी। भट्टाचार्य ने इसी संदर्भ में ज्ञानेश कुमार के काम की तारीफ की और कहा कि उनके योगदान के लिए उन्हें कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस खुद राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से नहीं लेती।BJP
Read Also: Boss ने टीम को बांटे iPhone, पहले कुछ को मिली चॉकलेट फिर मिला ऐसा सरप्राइज कि वायरल हो गया Video
दूसरी ओर, ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार विरोध और सवाल उठाए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में SIR से जुड़े फैसलों और कथित तौर पर दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए निर्णयों की जांच की मांग की गई है। याचिका में SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने के दावे की जांच के लिए SIT गठित करने की मांग भी की गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी ज्ञानेश कुमार पर निशाना साध चुके हैं। ऐसे में एक तरफ बीजेपी नेता उनके काम के लिए पद्म भूषण की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर सवाल उठा रहा है।BJP
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterBJP

