Boss हो तो ऐसे, UAE की एक मैनपावर कंपनी में कर्मचारियों के लिए बॉस ने रखा खास सरप्राइज, पहले गिफ्ट पैकेट में किसी को iPhone तो किसी को मिली चॉकलेट…
News Desk : सोशल मीडिया पर UAE की एक कंपनी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारियों के लिए रखा गया एक खास सरप्राइज लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में कंपनी के कर्मचारी एक जगह इकट्ठा दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने गिफ्ट पैकेट रखे गए हैं और सभी कर्मचारी बारी-बारी से एक पैकेट उठाते हैं। कुछ कर्मचारियों को पैकेट खोलने पर iPhone मिलता है, जबकि कुछ के हाथ सिर्फ चॉकलेट लगती है। iPhone मिलने वाले कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी दिखाई देती है, वहीं चॉकलेट मिलने वाले कर्मचारी भी अपना गिफ्ट लेकर बैठ जाते हैं।Boss
Read Also-Samsung Galaxy S26 सीरीज हुई 25 हजार रुपये तक महंगी, Ultra 2 लाख के पार; देखें नई कीमतें
लेकिन इस पूरे सरप्राइज में असली ट्विस्ट इसके बाद आता है। वीडियो में दिखाई देता है कि चॉकलेट पाने वाले कर्मचारियों को भी बाद में iPhone दिया जाता है। इस तरह शुरुआत में जिन कर्मचारियों को लगा कि उन्हें सिर्फ चॉकलेट मिली है, उन्हें भी कंपनी की ओर से iPhone गिफ्ट किया जाता है। इसके बाद उन कर्मचारियों के चेहरे पर भी खुशी साफ दिखाई देती है। बॉस की ओर से कर्मचारियों को इस तरह सरप्राइज देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।Boss
Read Also-Maruti को टक्कर देने आई Kia की नई CNG 7-सीटर, ₹12.12 लाख से शुरू कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो UAE की मैनपावर कंपनी World Star Manpower के फाउंडर निषाद हुसैन और उनकी पत्नी हसीना निषाद की ओर से शेयर किया गया है। वीडियो में हसीना निषाद कर्मचारियों के साथ नजर आती हैं और बाद में चॉकलेट पाने वाले कर्मचारियों को भी iPhone देती हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कर्मचारियों के योगदान, मेहनत, सकारात्मक सोच और टीमवर्क को कंपनी की सफलता का अहम हिस्सा बताया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कंपनी के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग वीडियो को अपने सीनियर्स और सहकर्मियों के साथ भी शेयर कर रहे हैं।Boss
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

