CJP: सरकार हमें डराने-धमकाने की कोशिश कर रही थी, पुलिस हिरासत में लिए जाने का कोई कारण …आशुतोष रांका

CJP: गुवाहाटी में रिहाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा- सरकार हमें डराने-धमकाने की कोशिश कर रही थी; पुलिस हमारे हिरासत में लिए जाने का कोई कारण नहीं बता पाई; निजी संपत्ति से हमें उठाना हिरासत में लेना नहीं, बल्कि अपहरण है..CJP: 

Read Also- Traffic Challan निपटाने का मौका, दिल्ली में इस तारीख को लगेगी लोक अदालत

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दिन में एक बैठक से पहले चौधरी टीला स्थित विपक्षी दल असम जातीय परिषद (एजेपी) के नेता कुंकी चौधरी के आवास से हिरासत में लिया था। इस समूह को शहर के काहिलीपाड़ा इलाके में असम पुलिस की 10वीं बटालियन के मुख्यालय ले जाया गया। CJP: 

Read Also- Traffic Challan निपटाने का मौका, दिल्ली में इस तारीख को लगेगी लोक अदालत

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोमवार को कहा कि संगठन पूर्वोत्तर राज्यों में अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और उसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) इलाके के छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देगी और उन्हें अपनी बात रखने के लिए एक मंच देगी।CJP: 

रांका ने कहा, “सीजेपी पूर्वोत्तर के सभी राज्यों से संपर्क करेगी और अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पूर्वोत्तर हमारे लिए अहम है।”उन्होंने ये बात असम पुलिस द्वारा उन्हें और सीजेपी के 40 से ज्यादा सदस्यों को यहां वॉलंटियर्स की मीटिंग से पहले लगभग 10 घंटे तक हिरासत में रखे जाने के एक दिन बाद कही।रांका ने कहा कि पूर्वोत्तर के लोग एक ऐसे मंच की तलाश में थे जो छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाए और सीजेपी वो विकल्प देगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *