UP: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां कस्बे में सोमवार शाम घरेलू एलपीजी सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें तीन साल के बच्चे समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।घायलों में से दो खतरे से बाहर हैं, जबकि एक व्यक्ति लगभग 90 फीसदी जल गया है और उसकी हालत गंभीर है।
Read Also- Kerala: गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की, बोले- चुनाव आयोग पर नहीं भरोसा
ये धमाका शाम करीब पांच बजे हुआ, जब फल और सब्जी बेचने वाले सुरेश गुप्ता उर्फ चुनार के घर पर खाना बनाया जा रहा था।धमाके से दो मंजिला इमारत ढह गई, जिससे परिवार के सदस्य मलबे के नीचे दब गए और आस-पास के कई घर भी प्रभावित हुए।
Read Also- Politics News : CM डी.के. शिवकुमार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
उन्होंने बताया कि मलबे से सात लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया। बाद में इलाज के दौरान चार लोगों– एक तीन साल का बच्चा, एक 18 साल का युवक और दो किशोर (सभी पुरुष) की मौत हो गई।एसपी ने बताया कि उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।पुलिस, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और स्थानीय लोग बचाव अभियान में शामिल हुए। धमाके की वजह की जांच की जा रही है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
