OTT : राजकुमार हिरानी की साइबर क्राइम थ्रिलर सीरीज जुलाई में रिलीज हुई थी और अब तक 3.1 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुकी है….
Entertainment Desk : OTT पर राजकुमार हिरानी की सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो ने व्यूज के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। 3 जुलाई 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सीरीज को अब तक 3.1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज ने 7.3 करोड़ से ज्यादा वॉच ऑवर्स भी दर्ज किए हैं। जियोस्टार ने जुलाई में ही इसे प्लेटफॉर्म की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बताया था।
Read Also: Bollywood: क्या आ रहा है ‘सैयारा’ का सीक्वल? अहान पांडे और अनीत पड्डा की नई फिल्मT
सीरीज की कहानी गोवा के एक पुलिस अधिकारी पेड्रो और टेक्नोलॉजी में माहिर प्रीतम के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों अलग-अलग तरीके से अपराध की जांच करते हैं और एक बच्चे के किडनैपिंग केस को सुलझाने की कोशिश में साथ आते हैं। कहानी आगे बढ़ने के साथ साइबर क्राइम, ऑनलाइन गेम और पुराने कनेक्शन से जुड़े कई राज सामने आते हैं। सीरीज में क्राइम और सस्पेंस के साथ कॉमेडी का भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें अरशद वारसी, वीर हिरानी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Read Also: South Star रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ OTT पर रिलीज, 5 भाषाओं में देख सकेंगे दर्शकT
प्रीतम एंड पेड्रो राजकुमार हिरानी के ओटीटी डेब्यू से जुड़ी सीरीज है और इसे अविनाश अरुण ने निर्देशित किया है। सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं और सभी एपिसोड 3 जुलाई को ही स्ट्रीम किए गए थे। यह फिलहाल जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है। जियोस्टार के मुताबिक, रिलीज के शुरुआती दौर में भी शो ने बड़ा व्यूअरशिप रिकॉर्ड बनाया था और हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में ट्रेंड किया था।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

