UP : लखनऊ में 17 साल के बेटे ने मां की हत्या की, वारदात के बाद खुद पुलिस को किया फोन

UP

UP : लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मां-बेटे के बीच विवाद के बाद 17 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर रिंच से हमला कर मां की जान ले ली, घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया

News Desk : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मां की हत्या का मामला सामने आया है। नाका थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित विजन अपार्टमेंट में 17 वर्षीय बेटे ने अपनी 42 वर्षीय मां गीता भागचंदानी पर कथित तौर पर रिंच से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद गीता की मौत हो गई। घटना के बाद बेटे ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी और पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Read Also-PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- यूक्रेन संकट के समाधान के लिए उनके पास अच्छे आइडिया

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। मृतका के पति राकेश ने बताया कि उनका बेटा पिछले करीब पांच से छह साल से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था। परिवार के मुताबिक, उसका इलाज मेडिकल कॉलेज और नूर मंजिल समेत कई संस्थानों में कराया गया था। राकेश ने यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों से बेटे को अलग किराए के कमरे में रखा गया था। उसकी पढ़ाई और रहने-खाने का खर्च परिवार ही उठा रहा था। गुरुवार सुबह बेटा अपनी मां से मिलने के लिए घर आया था।

Read Also-Israel: कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, पायलट ने चाकू से किया हमला, जानें कैसा है अभी हाल?

घटना की सूचना मिलने के बाद नाका थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल रिंच को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *