BJP मंडल अध्यक्ष मुनिराजु की बाइक जलाने के मामले की जांच के दौरान पुलिस को हत्या की साजिश का पता चला, पत्नी समेत छह आरोपी गिरफ्तार….
News Desk : आंध्र प्रदेश में बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुनिराजु की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। मामला 13 सितंबर की रात उनकी मोटरसाइकिल जलाए जाने से शुरू हुआ था। पुलिस ने पहले इसे बाइक को नुकसान पहुंचाने की घटना मानकर जांच शुरू की थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के दौरान मामला कथित हत्या की साजिश तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में मुनिराजु की पत्नी प्रशांतिका समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।BJP
Read Also-UP : लखनऊ में 17 साल के बेटे ने मां की हत्या की, वारदात के बाद खुद पुलिस को किया फोन
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पांच आरोपियों साई, उदय किरण, लीला कृष्णा, पृथ्वीराज और हरीश की पहचान हुई। पूछताछ में बाइक जलाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि मुनिराजु की पत्नी प्रशांतिका भी इस पूरी साजिश से जुड़ी थी। पुलिस का दावा है कि प्रशांतिका के साई के साथ करीबी संबंध थे और वह अपने पति की गतिविधियों और लोकेशन से जुड़ी जानकारी उसके साथ साझा करती थी।BJP
Read Also-Crime News: मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान और साहिल दोनों को ठहराया दोषी
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मुनिराजु की हत्या की कथित तौर पर कई बार योजना बनाई थी, लेकिन वे उसे अंजाम नहीं दे सके। बाइक जलाने की घटना को भी पुलिस इसी साजिश का हिस्सा मान रही है। शुरुआत में पुलिस ने राजनीतिक विवाद और विनायक चविथी के फ्लेक्सी से जुड़े विवाद के एंगल से भी जांच की थी, लेकिन इस दिशा में ठोस सबूत नहीं मिला। सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी है।BJP
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

