Japan Asiad में भारत लगातार इतिहास रच रहा है, रिकर्व तीरंदाजी में कुमकुम मोहोड का गोल्ड, तो वहीं गोल्फ में प्रणवी उर्स ने स्वर्ण पदक जीता है …
Sports Desk : जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने दो अहम गोल्ड मेडल अपने नाम किए। 17 साल की कुमकुम मोहोड ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की ओ ये-जिन से हुआ। मुकाबला 5-5 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में कुमकुम ने 10 अंक का निशाना लगाया, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी 8 अंक ही हासिल कर सकीं। इसके साथ कुमकुम व्यक्तिगत रिकर्व में एशियन गेम्स का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। Japan Asiad
Read Also-Sports News: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक
कुमकुम के लिए यह एशियन गेम्स बेहद खास रहा है। व्यक्तिगत गोल्ड से पहले वह अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ महिला रिकर्व टीम का गोल्ड जीत चुकी हैं। इस टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर इस स्पर्धा में भारत को पहला एशियन गेम्स गोल्ड दिलाया था। कुमकुम ने धीरज बोम्मदेवरा के साथ मिश्रित रिकर्व टीम में भी सिल्वर मेडल जीता। व्यक्तिगत स्पर्धा का गोल्ड उनके एशियन गेम्स अभियान का तीसरा मेडल है।Japan Asiad
Read Also-Asian Games: हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने दिलाया देश को गोल्ड, सुजीत-अंकुश-परवीन ने रचा इतिहास
वहीं गोल्फ में भी भारत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। 23 वर्षीय प्रणवी उर्स ने महिला व्यक्तिगत गोल्फ में गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ वह एशियन गेम्स में व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गईं। तीसरे राउंड के बाद प्रणवी तीन शॉट की बढ़त के साथ सबसे आगे थीं और अंतिम राउंड में उन्होंने इस बढ़त को गोल्ड में बदल दिया। प्रणवी की इस जीत से एशियन गेम्स 2026 में भारत की पदक तालिका में एक और स्वर्ण जुड़ गया।Japan Asiad
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

