Good News : भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने पति के साथ तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी, भक्ति की राह पर चलने के बाद निजी जिंदगी को लेकर फिर चर्चा में….
News Desk : भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित की जिंदगी में एक नई खुशी ने दस्तक दी है. फिल्मों से दूरी बनाकर कृष्ण भक्ति में लीन प्रियंका ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की है. उन्होंने पति के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बेबी सॉक्स और पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट नजर आ रही है. प्रियंका ने बताया कि वह कई दिनों से इस खुशी को अपने तक सीमित रखे हुए थीं, लेकिन अब उन्होंने यह खास खबर सभी के साथ साझा करने का फैसला किया. उन्होंने अपनी इस नई शुरुआत को राधा रानी और ठाकुर जी के आशीर्वाद से जुड़ा बताया. Good News
Read Also-Vijay Malya का दावा- पूरा कर्ज चुका, बैंकों का जवाब- ₹8,752 करोड़ अब भी बाकी
प्रियंका पंडित भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम रही हैं. जौनपुर में जन्मीं प्रियंका ने 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. वह खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे कलाकारों के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. हालांकि, उनके करियर के दौरान एक कथित MMS को लेकर विवाद सामने आया था. प्रियंका ने उस वीडियो को फेक बताते हुए इससे इनकार किया था. उन्होंने यह भी कहा था कि विवाद के बाद उन्हें काम मिलने में कमी आई. इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और कृष्ण भक्ति की ओर उनका झुकाव बढ़ गया.Good News
Read Also-RBI सख्त, बैंकों के खिलाफ बढ़ती शिकायतों पर एक्शन, सिस्टम की खामियां दूर करने का निर्देश
प्रियंका अब वृंदावन में रहकर कृष्ण भक्ति से जुड़ी नजर आती हैं और प्रेमानंद महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा भी जाहिर करती रही हैं. इसी दौरान उनकी शादी की खबरें सामने आईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका ने प्रेमानंद महाराज से जुड़े हरि सेवक के साथ शादी की है. हालांकि, उन्होंने अपने पति का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है. अब प्रेग्नेंसी की खबर के बाद प्रियंका की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है. भोजपुरी फिल्मों से दूरी, कृष्ण भक्ति, शादी और अब मां बनने की खुशी के साथ उनकी जिंदगी एक नए दौर में प्रवेश कर रही है.Good News
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

