Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए, इस साल दिल्ली सरकार की योजना कई उपाय करने की है। सरकार पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के साथ मिलकर उपाय कर रही है। इन उपायों का मुख्य मकसद गाड़ियों से निकलने वाले धुएं को कम करना, बायोमास जलाने से रोकना और हवा की गुणवत्ता बेहतर बनाने में आम लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को बढ़ावा देना है। Delhi Pollution
“पब्लिक ट्रांसपोर्ट ही सॉल्यूशन है, जिससे हम एमिशनंस को कम कर सकते हैं। उसके लिए सारथी ऐप हमारे दिल्ली मेट्रो के हर 228 स्टेशनों पर जो लास्ट कनेक्टिविटी हो चुकी है। तो उसका प्रचार-प्रसार लोगों के बीच में, कि इसका बेनेफिट उठाएं। कम्यूनिटी आरडब्ल्यूए अपना कार पुलिंग बना लें, जिससे कार पुलिंग के थ्रू लोग आ पाएं। ट्रांसपोर्ट में ईवी पॉलिसी आपने देखा है कि उसका लोग फायदा उठा रहे हैं तो उसका एक पॉजिटिव आ रहा है। परिवर्तन योजना केंद्र सरकार की बहुत अच्छी योजना है। बेनेफिट उठाएं। तो उसके भी जो बेनेफिशरीज हैं, उन तक हमें पहुंचना है और साथ में पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव्स को इन्वॉल्व करना है।” Delhi Pollution
Read Also: Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार
“आपने देखा होगा, आज की डेट में, जब मैं आपसे बात कर रहा हूं, माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बैन किया हुआ है, वो आदेश आज की डेट में भी है। अभी आगे किस तरह से इसमें कार्रवाई होती है, वो तो उसके ऊपर डिपेंड करेगा, लेकिन आपके माध्यम से मैं जरूर रेक्वेस्ट करना चाहूंगा कि जैसे हमें क्लीन और ग्रीन दिवाली अगर मनानी है तो डिसिजन, क्या पॉलिसी उस समय रहती है, उसपर डिपेंड करता है। लेकिन उसके अलावा जो बायोमास बर्निंग पर जो फोकस है, आरडब्ल्यूएज अपने स्टाफ को इस तरह हीटिंग अरेंजमेंट कर दें, जिससे कि बायोमास बर्निंग ना हो। उससे हमें केवल एक छोटी पीरिएड में ही नहीं, ओवरऑल पीरिएड में हमें उससे मदद मिलेगी।”
सर्दियां आने को हैं। अधिकारी दिवाली के दौरान उठाए जाने वाले कदमों पर भी ध्यान दे रहे हैं। इनमें पटाखे जलाने पर पाबंदियों का पालन और बायोमास जलाने से रोकने के तरीके शामिल हैं। “विंटर में जो विंटर एक्शन प्लान की बातचीत होती है, ये बहुत महत्वपूर्ण है। जरूरी है, क्योंकि अगर उसके बारे में बात नहीं होगी होगी तो कैसे होगा, लेकिन सिर्फ इस वक्त बात करना हल नहीं है। पूरा-पूरा साल जो गलतियां हो रही हैं. उनको जो कम्प्लायंसेज हैं, जो कानून बने हुए हैं, उनको लागू करना बहुत जरूरी है। Delhi Pollution
Read Also: West Bengal: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर समाजवादी पार्टी का विरोध, चुनाव आयोग अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज
हम जब दिल्ली-एनसीआर की बात कर रहे हैं, तो एनसीआर में बहुत वायोलेशन है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव, वहां पे वेस्ट जला रहे हैं। वहां कंस्ट्रक्शन डस्ट इतनी है और इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन है, उसकी कोई सीमा नहीं है। वो सब दिल्ली में आता है। जो दिल्ली में हो रहा है, वो वहां जाता है।” दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने का मौसम आ रहा है। अब इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है कि मौजूदा उपायों को जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू किया जाए। साथ ही हवा की गुणवत्ता सुधारने की कोशिशों में एजेंसियों, स्थानीय समुदायों और आम लोगों को भी शामिल किया जाए। Delhi Pollution
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

