Super Seeds: आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के इस दौर में सुपर-सीड्स (शिया, अलसी, कद्दू के बीज आदि) का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण न्यूट्रिशनिस्ट इन्हें रोजाना की डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सही जानकारी के बिना या जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर यही ‘सुपरफूड’ सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। Super Seeds
आइए जानते हैं सबसे लोकप्रिय बीजों का सेहत पर असर:-
1. शिया सीड्स (Chia Seeds): वजन घटाने में मददगार, पर भिगोना जरूरी है। ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर शिया सीड्स वजन नियंत्रित करने, दिल को स्वस्थ रखने और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में बेहद असरदार हैं । इसी के साथ इन्हें कभी भी सूखा नहीं खाना चाहिए। सूखा खाने से ये गले में अटक सकते हैं या पेट में गैस और सूजन (bloating) की गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं। इन्हें हमेशा पानी में भिगोकर ही खाएं।
Read Also: Delhi Pollution: सरकार ने सर्दियों से पहले प्रदूषण नियंत्रण के उपाय बढ़ाए
2. अलसी के बीज (Flaxseeds): बीपी और हार्मोन्स के लिए रामबाण माना गया है। अलसी में मौजूद लिग्नेंस और हेल्दी फैट्स हाई ब्लड प्रेशर, बैड कोलेस्ट्रॉल और हार्मोनल असंतुलन को दूर करने में मदद करते हैं। याद रहे कि साबुत अलसी अक्सर बिना पचे ही पेट से बाहर निकल जाती है। इसलिए अलसी को हमेशा हल्का भूनकर और पीसकर (पाउडर बनाकर) ही इस्तेमाल करें। Super Seeds
3. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds): इम्यूनिटी और नींद के लिए वरदान है। जिंक और मैग्नीशियम का बेहतरीन जरिया होने के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, अच्छी नींद में मदद करते हैं। इनमें कैलोरी अधिक होती है, इसलिए बहुत ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
4. सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds): त्वचा में चमक और विटामिन-ई का खजाना है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई से भरपूर यह बीज स्किन ग्लो बढ़ाते हैं और दिनभर की थकान दूर करते हैं। ध्यान दें कि बाजार में मिलने वाले नमकीन (salted) सूरजमुखी के बीजों में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो हाई बीपी के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकती है। Super Seeds
Read Also: Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह का किया भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार
5. तिल (Sesame Seeds): हड्डियों को मजबूत करने में सहायक है। कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत होने के कारण तिल हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लेकिन इसी के साथ तिल की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
रखें इन 3 बातों का ध्यान:-
- सीमित मात्रा: दिनभर में कुल मिलाकर 1 से 2 चम्मच मिक्स सीड्स ही खाएं।
- भरपूर पानी: बीजों में फाइबर ज्यादा होता है, इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। Super Seeds
- भिगोने का नियम: शिया और सबजा के बीजों को हमेशा 15-20 मिनट पानी में भिगोने के बाद ही खाएं। Super Seeds
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

