Satyagraha: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत्याग्रह’ की तारीफ की, लेकिन विपक्ष पर मुद्दों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया
News Desk : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से शुरू किए गए ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस पहल को युवाओं और आम नागरिकों के लिए अपनी बात रखने का एक मंच बताया। चिराग पासवान ने कहा कि लोगों को अपने विचार रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा मंच मिलना अच्छी बात है और वह हमेशा ऐसी पहल की वकालत करते रहे हैं। राहुल गांधी ने 3 अक्टूबर को यह प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे मुद्दा आधारित आंदोलनों को एक जगह लाना है।Satyagraha
Read Also: TMC से राज्यसभा पहुंचीं कोयल मल्लिक कौन हैं ? जिस सीट से दिया इस्तीफा, अब BJP ने उसी सीट से उतारा
हालांकि, पहल की तारीफ करने के साथ ही चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि ‘सत्याग्रह’ नाम अच्छा है, लेकिन विपक्ष पर लगातार झूठ और भ्रम फैलाने की आदत का आरोप लगाया। चिराग के मुताबिक विपक्ष कई मुद्दे उठाता है, लेकिन उन्हें तार्किक अंजाम तक नहीं पहुंचाता। उन्होंने EVM और SIR जैसे मुद्दों का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है। चिराग ने राहुल गांधी और उनकी पार्टी को अपने राजनीतिक रुख पर आत्मनिरीक्षण करने की सलाह भी दी।Satyagraha
Read Also: West Bengal में 6 महीने में लागू होगा UCC? ‘लव और लैंड जिहाद’ पर भी सख्त कानून का ऐलान
राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ प्लेटफॉर्म को देशभर में अलग-अलग मुद्दों पर संघर्ष कर रहे लोगों को जोड़ने की पहल बताया है। प्लेटफॉर्म पर छात्र, किसान, महिलाएं, दलित, आदिवासी और युवा अपने आंदोलनों और समस्याओं की जानकारी साझा कर सकते हैं। इसका उद्देश्य अलग-अलग जगहों पर चल रहे आंदोलनों को एक मंच पर लाना और उनकी जानकारी को एक साथ उपलब्ध कराना है। राहुल गांधी ने कहा है कि वह इन मुद्दों को संसद और अन्य स्तरों पर उठाने में लोगों के साथ खड़े रहेंगे।Satyagraha
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

